Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: भाजपाइयों ने निकाली राज्य सरकार की शवयात्रा

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को राज्य सरकार की शवयात्रा निकाली. इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया. भाजपाइयों ने राज्य सरकार के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध शवयात्रा निकाला. शवयात्रा बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर से निकाली गई. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये. उन्होंने अन्नदा चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया. बता दें कि शुक्रवार को झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. जिसमें सिंघल के करीबी के घर से 25 करोड़ से अधिक रुपए जब्त हुए थे. अवैध खनन मामले में अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की थी. यह छापेमारी झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर और दिल्ली एनसीआर में हैं हुई थी. इस मामले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा. राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. इसे भी पढ़ें-   केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-we-have-to-bring-back-the-old-culture-and-principles-of-sanatan-dharma/">केरल

के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, हमें पुरानी संस्कृति और सनातन धर्म के सिद्धांतों को वापस लाना है 
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बटेस्वर प्रसाद मेहता, सुदेश चंद्रवंशी, प्रदीप पाण्डेय, भैय्या अभिमन्यू प्रसाद, देवकी महतो, दामोदर सिंह, रमेश ठाकुर, विवेकानंद सिंह, मूलचंद साव, बिनोद झुनझुनवाला, बबन गुप्ता, विवेक बरियार, रेणुका साहू, नवीन रंजन दुबे, सरफराज हैदर, तनवीर अहमद, राजेश चंद्रवंशी, श्याम किशोर सिंह, कुंवर मनोज सिंह, अर्जुन साव, विजय वर्मा, राजू सिंह, ज्योति सिन्हा, राजू सिंह, सुमन सिन्हा, प्रदीप मेहता, रवि दांगी, सुनीता देवी, किरण यादव, कुलदीप कृष्णा, मीरा मेहता, जीतू जैन, विनीत जैन, कुलदीप कृष्णा, रितेश गुप्ता, संजय शरण, रितेश खण्डेलवाल और अतिशय जैन समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-reply-in-supreme-court-said-there-is-no-need-to-reconsider-the-sedition-law/">मोदी

सरकार का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, कहा, राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही