Search

 
 
 

हजारीबाग : भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

 
भाजपा ने झारखंड सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप Barkagaon, Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी ने बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय पर भ्रष्टाचार को लेकर धरना दिया. पार्टी ने झारखंड सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया. राम जानकी मंदिर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्तियां और बैनर के साथ जुलूस निकाला. जुलूस के साथ सभी बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. इसके बाद सभी धरना पर बैठ गये. इसकी अध्यक्षता पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने जबकि संचालन बड़कागांव पश्चिम मंडल महामंत्री इंद्र ने किया. मौके पर भाजपाइयों ने चंपाई सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. पार्टी ने झारखंड में पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-lok-adalat-on-march-9-25-thousand-cases-will-be-settled/">पलामू

: 9 मार्च को लोक अदालत, 25 हजार मामले का होगा निपटारा

लूट-खसोट और अफसरशाही बढ़ी : लोकनाथ महतो

मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि झारखंड की सरकार कार्यकाल में लूट खसोट, अफसर की मनमानी काफी बढ़ गई है. झारखंड में आमलोग अपराधियों के शिकार हो रहे हैं. क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है. मौके पर अन्य वक्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, कार्यक्रम प्रभारी सह विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, डॉ. बालेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, रामपति राम, मनीष पांडे, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री दिनेश करमाली, सुमन गिरी, इन्द्र भूषण, नरसिंह प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, मोहन साव, अवधेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, अरुण मालाकार, अवध किशोर यादव, अनुज यादव, शिवशंकर उर्फ शिबू, नरेश साव, मनोज प्रभाकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-all-four-ministers-of-congress-quota-went-to-delhi-will-present-their-side-on-the-allegations-of-mlas/">रांचीः

कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री दिल्ली गए, विधायकों के आरोप पर रखेंगे अपना पक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही