Search

हजारीबाग : भाजयुमो ने निकाला न्याय मार्च, सरकार की नीतियों का किया विरोध

Hazaribagh : हजारीबाग भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग में रोजगार न्याय मार्च का आयोजन किया. निर्मल महतो पार्क के पास से प्रारंभ होकर यह मार्च रोजगार कार्यालय पहुंची. यहां रोजगार कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी की गई. इसके बाद बेरोजगार कार्यालय का बैनर पोस्टर वहां पर चिपका दिया. इस न्याय मार्च में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा एवं रामगढ़ के कई नौजवान साथी शामिल हुये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा मौजूद रहे. मौके पर रूपेश सिन्हा ने अपने कहा कि झारखंड की जनता और युवा वर्तमान सरकार से नाखुश हैं. पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे जनता खुश रहे. हर एक दिन और हर एक वक्त जनता को परेशानियों का सामना करवाया है. पेपर लीक होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. ऐसे हजारों मामले सामने हैं, जो 4 वर्षों में प्रकाश में आए हैं. राज्य सरकार के मुखिया रहे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया वह जनता ने देख लिया है. एक व्यक्ति के कारण पूरा झारखंड बदनाम हो गया है. ऐसी सरकार जो युवा विरोधी रही है, महिला विरोधी रही है, भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त रही है. आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है. युवाओं के सपनों को साकार करना है. भारतीय जनता पार्टी युवाओं के साथ है और रहेगी. राज्य सरकार में लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है जो जनता देख रही है. जनता यह सब कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. मौके पर हजारीबाग भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, हजारीबाग भाजपा के जिला प्रभारी अभय सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री सुनील साहू, दिनेश सिंह राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मीकि, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, प्रमंडलीय प्रभारी अविनाश आर्य, अधिराज नारायण सिंह, संजीव कुमार पटेल, संतोष महतो, पंकज मेहता, धनबाद जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष बंपी चक्रवर्ती, बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद प्रजापति, गिरिडीह अध्यक्ष रंजीत राय, कोडरमा अध्यक्ष सूरज प्रताप, रामगढ़ जिलाध्यक्ष अभितेश सिंह, हजारीबाग जिला महामंत्री निशिकांत कुमार, आशीष गुप्ता, आतिश सिंह, विक्रमादित्य कुमार, शिवपाल यादव, अमित गुप्ता, शिबू मेहता सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य साथ में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//