Search

 
 
 

हजारीबाग : लापता युवक का शव गांव के डोभा से बरामद, ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश

 
Barkatatha (Hazaribagh) : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घसकोडीह से लापता युवक 17 वर्षीय मनोज कुमार का शव रविवार को गांव के ही नजदीक एक खेत में निर्मित डोभा से बरामद किया गया. बता दें कि अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट मेघी महतो ने बीते दिन बरकट्ठा थाना में दर्ज कराई थी. पुलिस को दिये अपने आवेदन में बताया था कि मेरा पुत्र शुक्रवार को 12 बजे के करीब अपने घर से निकला था, जो अभी तक नहीं लौटा है. रविवार सुबह जब लोग खेत तरफ गये तो गड्ढे में जमे पानी में शव को देखा. मिली जानकारी के अनुसार शव को बाहर निकालने पर आंख, नाक और कान से खून निकल रहा था. ग्रामीणों के मुताबिक रात को ही युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां पुलिस को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अगर तत्परता दिखाती तो युवक की जान बच सकती थी. लोगों के मुताबिक मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-punjab-defeated-delhi-sam-curran-became-the-hero-of-victory/">IPL

2024 : पंजाब ने दिल्ली को हराया, इन दो खिलाड़ियों ने पलट दिया पाशा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही