Search

 
 
 

हजारीबाग: BSF बटालियन ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगे वंदे मातरम के नारे

 
Hazaribagh: पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. देश भर में अमृत महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. हजारीबाग में भी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इसी कड़ी में हजारीबाग में बीएसएफ 22 बटालियन ने मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली. मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा के दौरान पदाधिकारी और बड़ी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान दिखे. जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नाके लगाए. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-sadar-hospital-is-in-poor-condition-mobile-torch-is-used-for-treatment/">हजारीबाग:

सदर अस्पताल का हाल बेहाल, मोबाइल टॉर्च से होता है इलाज
जानकारी के अनुसार बीएसएफ 22 बटालियन मुख्यालय सिंदूर से मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में जवान निकले. उन्होंने शहर के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण भी किया. साथ ही लोगों को संदेश दिया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराना है. मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान हजारीबाग वासियों ने भी जवानों का उत्साह बढ़ाया. उनका अभिनंदन वंदे मातरम कर किया. इस दौरान देशभक्ति की बयार बह उठी. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-4-criminals-arrested-in-vishun-pahan-murder-case/">खूंटी

: विशुन पाहन हत्या मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा, गोली, बाइक, मोबाइल बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही