Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर बीएसएफ ने किया वॉकथॉन का आयोजन

Hazaribagh : सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली के निर्देश पर बीएसएफ मेरु कैंप ने अमृत महोत्सव और फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह पांच बजे 10 किलोमीटर का वॉकथॉन का आयोजन किया. इसका मूल उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व उन्हें शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करना है. वॉकथॉन मेरू कैंप से प्रारंभ होकर मेरू गांव, सिलवार कला, सिलवार खुर्द व आसपास के ग्रामीण इलाकों से होते हुए परिसर स्थित एडम पीटी ग्राउंड पहुंचा. 10 किमी सफर के बाद सुबह सात बजे समाप्त हुई. वॉकथॉन में मेरू कैंप के अधिकारियों और कार्मिकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान आम नागरिकों को मेरू कैंप के कार्मिकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. कई जगहों पर आम नागरिकों ने रैली में हिस्सा भी लिया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/godhan-nyaya-yojana-started-in-jharkhand-target-is-to-make-organic-state-badal/">झारखंड

में गोधन न्याय योजना शुरू, जैविक राज्य बनाना लक्ष्य : बादल

वॉकथॉन के निरंतर अभ्यास से हमारा शरीर रहता है स्वस्थ : इंद्रजीत सिंह

समारोह के समापन पर इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने कहा कि वॉकथॉन के निरंतर अभ्यास से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. वॉकथॉन जैसी गतिविधियों से संपूर्ण शरीर का व्यायाम होता है. इससे शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने में मदद मिलती है. हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर रोज 40 से 50 मिनट का समय शारीरिक गतिविधियों में व्यतीत करना चाहिए. स्वस्थ शरीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें :वंदे">https://lagatar.in/successful-trial-of-vande-bharat-is-a-start-will-pave-the-way-for-operation-of-many-trains-manish-jaiswal/">वंदे

भारत का सफल ट्रायल एक शुरूआत, कई ट्रेनों के परिचालन का राह प्रशस्त होगा : मनीष जायसवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही