Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के व्यवसायी इजहार के बेटे को ईडी ने किया डिटेन, मंगाई गई नोट गिनने की तीन मशीनें, जानिये और क्या-क्या हुआ

स्थानीय होटल से मंगवाया गया भोजन, रस्सी और सील के सामान भी आए मीडिया में तीन करोड़ की राशि बरामदगी की खबर, पुष्टि नहीं  Hazaribagh : ईडी की 23 सदस्यीय टीम हजारीबाग के व्यवसायी इजहार अंसारी के मिल्लत कॉलोनी स्थित आवास पर शुक्रवार की सुबह सात बजे से छापेमारी शुरू की, जो देर शाम तक चलती रही. इस बीच इजहार के बेटे चांद अंसारी को ईडी के अधिकारियों ने डिटेन किया. उसे गाड़ी में बैठाकर कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई. इधर ईडी ने दिन के 1:40 बजे, फिर 2:15 बजे और उसके बाद करीब तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक से नोट गिनने की तीन मशीनें मंगाई. साथ ही पतली रस्सी (सुतरी) और सीलबंद करने के सामान भी मंगाए गए. नोट गिनने की मशीनों के साथ पीएनबी के कुछ अधिकारी और कर्मी भी आए थे. वहीं स्थानीय होटल से भोजन भी मंगवाया गया. इजहार अंसारी के परिवार के अन्य किसी सदस्यों को न घर के बाहर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर आने दिया गया. वहीं मीडिया में इजहार अंसारी के आवास से तीन करोड़ की राशि बरामदगी की खबर चलती रही. इजहार अंसारी के एक भाजपा नेता और पूर्व विधायक से संबंध रखने की बात सामने आ रही है. वहीं एक स्कूल और एक प्रशिक्षण संस्थान के वह संचालक भी बताए जा रहे हैं. जब से ईडी ने इजहार अंसारी के घर पर दस्तक दी, कोल माफियाओं में हड़कंप मचने की खबर है. साथ ही मिल्लत कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर अफरा-तफरी का वातावरण बना रहा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही