Search

 
 
 

हजारीबाग: शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में कैंपस सेलेक्शन, 60 विद्यार्थी शामिल

 
Hazaribagh: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को कैंपस सेलेक्शन हुआ. हजारीबाग के मुकुंदगंज स्थित कॉलेज में पूर्ववर्ती बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. इसमें बड़कागांव के माइल्ड स्टोन हाईस्कूल, इचाक मोड़ के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, सती इंग्लिश ऐकेडमी, बड़कागांव और दीपूगढा के रोजबड स्कूल के 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे
माइल्ड स्टोन हाईस्कूल के सचिव देवदीप महतो ने कहा कि गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की ओर से यह एक अच्छी पहल है. शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय का योगदान अद्वितीय रहा है. कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मण कुमार ने कहा कि कैंपस सेलेक्शन से प्रशिक्षुओं को रोजगार मिलेगा. रोजबड के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रशिक्षुओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. इससे विद्यार्थी भटकने से बचेंगे. इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव, प्रोफेसर, शिक्षकेत्तर कर्मी और बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मोमेंटम">https://lagatar.in/momentum-jharkhand-investigation-is-now-the-responsibility-of-cid-as-industries-minister-cm-has-given-permission/">मोमेंटम

झारखंड की जांच अब सीआइडी के जिम्मे, उद्योग मंत्री के तौर पर सीएम ने दी अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही