Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कार अनियंत्रित होकर पलटी , 14 वर्षीय बच्चे की मौत, दो घायल

जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी गांव में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh :  जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी गांव में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई.  इस हादसे में कार सवार 14 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए.

 

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, फिर पलटी

मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल तीन लोग सवार थे. चपरी गांव के पास ग्रामीण सड़क पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही पलट गई.

 

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी को आनन-फानन में बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया.

 

मृतक की पहचान पांडेवारा गांव के भुइयां टोला निवासी पूजन भुइयां की 14 वर्षीय बेटे राजा बाबू भुइयां के रूप में हुई है. कार में सवार अन्य दो युवक टिंकू कुमार भुइयां और विकास भुइयां को भी हल्की चोटें आई हैं. हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही