Search

 
 
 

हजारीबाग: NH पर धड़ल्ले से हो रही पशु तस्करी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

Hazaribagh: राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर गोवंश तस्करी का काला कारोबार दिन-रात धड़ल्ले से जारी है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. चोरदाहा से लेकर चौपारण, बरही, बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्रों से ये तस्करी के वाहन आसानी से गुजर जाते हैं,
 

Hazaribagh: राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर गोवंश तस्करी का काला कारोबार दिन-रात धड़ल्ले से जारी है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. चोरदाहा से लेकर चौपारण, बरही, बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्रों से ये तस्करी के वाहन आसानी से गुजर जाते हैं, लेकिन पुलिस इन पर लगाम कसने में विफल साबित हो रही है.

 

 बगोदर में ग्रामीणों की सतर्कता से कंटेनर जब्त 

 

ताजा मामला गिरिडीह बगोदर थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से पशु से लदे एक कंटेनर को पकड़ा गया. ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने वाहन को रोककर तत्काल बगोदर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया, जिसमें 50 पशु लदे थे. दमघोंटू स्थिति के कारण इनमें से 12 पशुओं की मौत हो चुकी थी, जबकि 14 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

 

सासाराम से आसनसोल जा रहा था कंटेनर 


जानकारी के अनुसार, यह कंटेनर बिहार के सासाराम से गोकशी के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के आसनसोल की ओर जा रहा था.पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि हर बुधवार और गुरुवार को बड़े पैमाने पर पशुओं को इसी मार्ग से ले जाया जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही