Search

 
 
 

हजारीबाग : जिंदगी की जंग हार गए सीबी सिंह, भाजपा नेता ने जताया शोक

 
गुरुवार को वानाहप्पा स्थित आवास पर सीबी सिंह ने ली अंतिम सांस Hazaribagh:  गुरुवार को जिला परिषद के जिला अभियंता 57 वर्षीय चंद्र भूषण सिंह उर्फ सीबी सिंह (लाला बाबू) का निधन हो गया. अपने पैतृक गांव में गुरुवार को सदर प्रखंड स्थित हुटपा पंचायत के ग्राम बानाहप्पा में अंतिम सांस ली. सीबी सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री छोड़कर गोलोक चले गए. सीबी सिंह सामाजिक और धार्मिक मामलों में रूचि लेते थे. वे सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे. भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की. विवेकानंद सिंह ने कहा कि सीबी सिंह एक अच्छे इंसान थे. इनके जाने से हज़ारीबाग जिला परिषद को बड़ी क्षति पहुँची है. ईश्वर उनके पुनीत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिवारजनों को इस विकट घड़ी में ईश्वर अदम्य साहस प्रदान करें. जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, बटेस्वर प्रसाद मेहता, आंनद देव, जिला महामंत्री सुमन कुमार, जिला मंत्री अरविंद सिंह सिकरवार, मनोज गिरी, महेंद्र राम बिहारी ने आवास जाकर श्रधांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-ministers-outcry-said-opposition-is-spreading-rumors-on-caa-modis-guarantee-to-give-citizenship/">प्रधानमंत्री

का हल्ला बोल, कहा, CAA पर अफवाहें फैला रहा विपक्ष, नागरिकता देना मोदी की गारंटी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही