Search

 
 
 

हजारीबाग : बुजुर्गों के साथ मनायी शादी की वर्षगांठ

 
Hazaribagh: जिले के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित वैली क्युएटी कमांडो विवेक तिवारी ने अपनी शादी की दूसरी वर्षगांठ शहर के एसपी कोठी स्थित ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों के संग मनायी. बुजुर्गों के साथ केक काटा. साथ ही बुजुर्गों के बीच फल, नाश्ता का वितरण किया. बुजुर्गों से वैवाहिक जीवन के सुखमय पल के लिए आशीर्वाद लिया. सभी बुजुर्गों ने दोनों हाथों से विवेक तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी स्नेहा उपाध्याय को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप दोनों सदैव खुश रहे, आपके जीवन में ईश्वर का आशीर्वाद सदैव बरसता रहे. मौके विवेक अनुराधा देवी, अनुराग उपाध्याय, विधि तिवारी, हजारीबाग यूथ विंग के सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल आदि मौजूद थे. विवेक तिवारी ने कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिन यहां अवश्य आएं और बुजुर्गों की सेवा करें. उनकी सेवा करने से अपार आशीर्वाद प्राप्त होता है. भविष्य सुखद होता है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/dc-canceled-licenses-of-35-people-who-did-not-deposit-weapons-in-garhwa/">गढ़वा

में शस्त्र जमा नहीं करने वाले 35 लोगाें का डीसी ने किया लाइसेंस रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही