Search

 
 
 

हजारीबाग : कलश स्थापना के साथ चैती दुर्गापूजा की शुरुआत

 
हिंदू नववर्ष 2081 का भी हर्षोल्लास के साथ स्वागत Hazaribagh:  जिले में मंगलवार को विक्रम संवत 2081 स्वागत किया गया. इस अवसर पर सनातन धर्म के लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा भी की. वहीं बासंती दशहरा की भी शुरुआत मंगलवार को कलश स्थापन के साथ हो गयी. बता दें कि जिले के विभिन्न स्थानों पर बासंती दशहरे का आयोजन उल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया जाता रहा है. वहीं टाटी झरिया के झरपो में साल 1957 से चैत्र शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से श्रीदुर्गा शप्तशती का पाठ किया जा रहा है. सप्तमी तिथि से विशेष रूप से यहां भक्तों की भीड़ पूजा करने के लिए उमड़ पड़ती है. इसके दो कारण हैं, पहला तो सप्तमी को मां दुर्गा का पट खुलता है और दूसरा यह कि उसी दिन रामनवमी का महावीरी ध्वज भी स्थापित किया जाता है. महावीरी ध्वज और दुर्गा पाठ का संगम होना सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात होती है. इसी वजह से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है. वहीं स्थिति होलंग की भी है. झरपो में हजारीबाग की तर्ज पर आसपास के कई गांवों की झांकियां भी श्रीरामनवमी की देर रात बुधबाजार में आती हैं. यही कारण है कि यहां तीन से चार दिनों तक मेला भी लगा रहता है. हजारों की संख्या में यहां भक्त आते हैं. इसे व्यवस्थित करने में समिति के लोग लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-arrested-with-country-made-pistol-in-jharia-two-accomplices-ran-away/">धनबाद

: झरिया में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दो साथी भागे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही