Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन, छोटे बच्चों को मिली राहत

Hazaribag : सरकार के संयुक्त सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने राज्य में बढ़ रहे ठंड को लेकर आदेश जारी किया है. जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन अवधि में संशोधन किया है. विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही चलाने का आदेश दिया है. साथ ही केंद्रों को आवश्यतानुसार बंद रखने का भी आदेश जारी किया है. जिससे छोटे बच्चों को राहत मिली है. इसे भी पढ़ें - 10वीं-">https://lagatar.in/10th-12th-board-exam-cbse-issued-toll-free-number-for-counseling-of-students/">10वीं-

12वीं बोर्ड परीक्षा : विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए सीबीएसई ने जारी किया टोल फ्री नंबर 

उपायुक्त ने जारी किया आदेश

विभाग के आदेश के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय ने हजारीबाग जिला में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को समय परिवर्तन का आदेश दिया है. 15 जनवरी तक सुबह 9:30 से 01:00 बजे दोपहर तक ही केंद्र संचालित करने का आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका सुबह 9:30 बजे केंद्र पर पहुंचकर अपना कार्य करेंगी. उसके बाद ही स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए नामांकित बच्चों को 10:30 बजे केंद्र पर बुलायेंगी. फिर विभाग की ओर से निर्धारित मापदंड और गुणवत्ता के अनुसार बच्चे को गर्म ताजा पोषाहार का वितरण करेंगी. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-police-unearths-illegal-liquor-factory-more-than-2600-liters-of-spirit-and-9-liters-of-liquor-recovered/">पटना

: अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, 2600 लीटर से ज्यादा स्प्रिट और 9 लीटर शराब बरामद 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही