Search

 
 
 

पटना : अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, 2600 लीटर से ज्यादा स्प्रिट और 9 लीटर शराब बरामद

 
Patna: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में पानी फैक्ट्री की आड़ में जहरीली शराब बनाई जा रही थी. साथ ही इसे बनाने के लिए स्प्रिट का इस्तेमाल भी किया जा रहा था. वाटर रिफिलिंग प्लांट में जहरीली शराब बनाने का यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था लेकिन छपरा कांड के बाद पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले प्लांट को खोज निकाला. जहां से पुलिस ने 2600 लीटर से ज्यादा स्प्रिट और 9 लीटर शराब बरामद किया. जानकारी के मुताबिक ड्रामों में भर-भर कर स्प्रिट रखा गया था और पानी की बोतलों में भी स्प्रिट रखा हुआ था. बोतलों पर विदेशी शराब का लेवल लगाने के लिए रैपर भी रखे हुए थे. जिसे पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस की छापेमारी के पहले ही शराब माफिया वहां से फरार हो गए थे. घटना स्थल से पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को पूंछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
इसे भी पढ़ें :स्‍वरा">https://lagatar.in/swara-bhaskar-shares-picture-with-mystery-man-fans-are-congratulating/">स्‍वरा

भास्‍कर ने ‘म‍िस्‍ट्री मैन’ के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस दे रहे बधाई 

क्या कहा दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने

मामले को लेकर दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर में छापेमारी की गई थी. जहां अनमोल इंटरप्राइजेज नाम से वाटर रिफिलिंग प्लांट में स्प्रिट से शराब बनाते का काम किया जा रहा था. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप देखने को मिल रहा है. बता दें कि कुछ दिनों पहले जहरीली शराब पीकर छपरा में कई लोगों की जान चली गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल भी उठाये गये थे. जिसके बाद से ही लगातार पुलिस जहरीली शराब को लेकर छापेमारी करती हुई नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ें :  कक्षा">https://lagatar.in/education-department-should-change-the-date-of-half-yearly-examination-for-class-1-to-7-mohanty/">कक्षा

1 से 7 तक होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव करे शिक्षा विभाग : मोहंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही