Search

 
 
 

हजारीबाग: नौकरी के नाम पर ठगी, पीड़ितों की प्रशासन से न्याय की गुहार

 
Hazaribagh: पदमा प्रखंड में ठगी का मामला उजागर हुआ है. महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार देने का सब्जबाग दिखाकर गोल वर्क लाइफ सेवा फाउंडेशन के कर्मचारी मुमताज अंसारी और उसकी पत्नी व भाई पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगा है. पदमा प्रखंड की लगभग 50 महिलाओं और दोनईकला व कुट्टीपीसी की दर्जनभर महिलाओं को संस्थान की ओर से प्रशिक्षण देने के बाद इसी संस्थान में फील्ड ऑफिसर और शिक्षिका के पद पर महीने में 20 हजार रुपए वेतन देने का सब्जबाग दिखाया गया था. बताया जाता है कि इन बेरोजगार युवतियों से लाखों रुपए की ठगी की गई है. ठगी करने वाला लोहसिंगना का मुमताज अंसारी, उसकी पत्नी व भाई बताया जा रहा है. वहीं मो. शमशाद और संतोष सोनी भी इस ठगी में शामिल है. ठगी की शिकार महिलाओं ने लोहसिंघना थाना पहुंच कर आरोपियों को पकड़कर पैसे वापस कराने की गुहार लगाई है. इस मामले की भुक्तभोगी शहाना प्रवीण ने बताया कि इस संस्थान के कर्मचारियों की ओर से कुछ महीने पहले प्रशिक्षण कराया गया था. इसे भी पढ़ें– आज">https://lagatar.in/cant-criticize-pm-modi-today-danger-of-going-to-jail-said-former-supreme-court-judge/">आज

पीएम मोदी की आलोचना नहीं कर सकते, जेल जाने का खतरा, बोले, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, कानून मंत्री बरसे
शहाना ने कहा कि संस्थान के संचालक की ओर से विश्वास में लेने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त किया. फिर महिलाओं को रोजगार देने की बात कही गई. उसके बाद संस्थान के मुमताज अंसारी ने अन्य लोगों से रोजगार देने के नाम पर पैसे लेना शुरू कर दिया. प्रखंड से लगभग 10 लाख रुपए संस्थान के मुमताज अंसारी व उसकी टीम ने महिलाओं से रोजगार देने के नाम पर ठगी कर ली और क्षेत्र से फरार हो गया. महिलाओं ने इसकी शिकायत थाने में करते हुए कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें– आर्थिक">https://lagatar.in/good-news-on-the-economic-front-india-will-be-the-worlds-third-largest-economy-by-2029-sbi-report/">आर्थिक

मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही