Search

 
 
 

हजारीबाग : फायरिंग में बाल-बाल बचा मुखिया पुत्र, पुलिस से गुहार

 
Barkagaon, Hazaribagh : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पंचायत गोंदलपुरा मुखिया के पुत्र पर फायरिंग हुई. इसमें वे बाल-बाल बच गए. इस संबंध में मुखिया द्वारा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने और जान माल की सुरक्षा करने की मांग की गई. मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया बासुदेव कुमार यादव के पुत्र करण कुमार से जुड़ा है. इस संबंध में मुखिया वासुदेव के आवेदन में बताया गया है कि 7 मार्च 2024 को करीब 6:30 बजे मेरा पुत्र बादम बस स्टैंड में सैलून दुकान में बाल कटाने के लिए बैठा था. इसी बीच अमरेश राणा नामक युवक पहुंच कर मेरे पुत्र को टारगेट करते हुए हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा. मेरा पुत्र वहां से किसी प्रकार जान बचाकर अपने गांव गोंदलपुरा पहुंचा. इसे भी पढ़ें-महिला">https://lagatar.in/honored-on-womens-day-got-command-of-dhanbad-railway-station/">महिला

दिवस पर सम्मान, मिली धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान

अमरेश राणा ने की फायरिंग : मुखिया

मुखिया ने आवेदन में कहा है कि इस दौरान अमरेश राणा द्वारा कहा जा रहा था कि इसे जान से मार दो. घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी उसने जानकारी दी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागने लगे. आवेदन में कहा गया है कि अमरेश राणा अपराधी किस्म का व्यक्ति है. वह लातेहार जिला के बालूमाथ का रहने वाला है. फिलहाल अपने ससुराल गोंदलपुरा में भीखू राणा के घर रह रहा है. मेरे घर में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है. मुझे डर है कि मेरे परिवार या मेरा पुत्र को अपने सहयोगियों के साथ हमला कर हत्या कर सकता है. आवेदन में थाना प्रभारी से कार्रवाई करते हुए जान-माल की सुरक्षा की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/first-list-of-congress-candidates-released-ticket-to-rahul-from-wayanad-bhupesh-baghel-from-rajnandgaon-shashi-tharoor-from-thiruvananthapuram/">कांग्रेस

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, वायनाड से राहुल, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर को टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही