Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने स्कूल और छात्रावास का किया निरीक्षण

बाल कल्याण और संरक्षण के लिए मध्याह्न भोजन और शिक्षा की गुणवत्ता परखीं निजी विद्यालय में गरीब बच्चों की शिक्षा पर की समीक्षा सरकार से बात कर समस्याओं के समाधान की होगी कोशिश : रूचि कुजूर Hazaribagh: झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने हजारीबाग के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने संत रॉबर्ट बालिका उच्च विद्यालय और बालिका छात्रवास का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चियों की पढ़ाई का स्तर, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की. छात्रावास में बने खिचड़ी को खा कर उसकी गुणवत्ता को जानने का प्रयास किया. साथ ही खेल में बच्चों की भागीदारी की जानकारी प्राप्त की. रूचि कुजूर ने विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछ कर उनकी बुद्धिमता की जांच की. फिर संत रॉबर्ट बालक मध्य उच्च विद्यालय और छात्रावास का निरीक्षण किया. इस क्रम में विद्यालय में बच्चों की संख्या और मध्याह्न भोजन की स्थिति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mining-department-sent-1-5-crore-royalty-payment-notice-to-railways/">रामगढ़

: खनन विभाग ने रेलवे को भेजा 1.5 करोड़ रॉयल्टी भुगतान का नोटिस, 15 द‍िन में जमा नहीं क‍िया तो 24% अतिरिक्त ब्याज

सरकार को पहुंचायी जायेगी रिपोर्ट- रूचि कुजूर

संत रॉबर्ट बालक के प्राचार्य फादर रायमंड ने बताया कि विद्यालय कम से कम फीस में बच्चों को शिक्षा देते हैं. निरीक्षण कार्यक्रम के बाद रूचि कुजूर ने परिसदन भवन में समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर अन्य सदस्यों के साथ सदर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष बबलू मेहता भी उपस्थित थे. बैठक में निजी विद्यालय में गरीब बच्चों की शिक्षा, सरकार की ओर से गरीब बच्चों को निजी विद्यालय में प्रायोजित नियमावली में संशोधन जैसे कई बाल कल्याण और संरक्षण संबंधित विषयों पर चर्चा की गई. रूचि कुजूर ने कहा कि सभी समस्याओं और उसके निराकरण संबंधित बिन्दुओं को सरकार स्तर पर पहुंचने और समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश करेंगी. इसे भी पढ़ें:बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-chaibasa-police-reached-his-native-village-in-search-of-maoist-samar-da/">बोकारो

थर्मल : माओवादी समर दा की तलाश में चाईबासा पुलिस पहुंची उसके पैतृक गांव

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर डीइओ उपेंद्र नारायण, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ भारती नयन, पायल सिन्हा, कविता सिन्हा, सत रॉबर्ट हाई स्कूल की प्राचार्य सिस्टर शीला मरांडी, जूनियर स्कूल की प्राचार्य सविता कूजूर, संत रॉबर्ट बालक के वार्डन फादर प्रदीप, फादर विजय, सिस्टर अरुणा, मधु, टेरेसा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही