Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग  :  सीटू ने कहा- यह हड़ताल मील का पत्थर साबित होगी, दूसरे दिन भी मोटरसाइकिल रैली निकाली

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh :  हज़ारीबाग़ में ट्रेड यूनियन के देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. इस बंद पर बोलते हुए यूनियन के नेताओं ने कहा कि जैसे किसान आंदोलन के कारण तीन काले कृषि कानून को सरकार ने वापस लिया है, ठीक उसी तरह सरकार को मजदूर-कर्मचारियों के खिलाफ बने काले कानून को भी वापस लेना होगा. मालूम हो कि सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की योजना वापस लेने, श्रमिक विरोधी श्रम संहिताओं को रद्द करने, नई पेंशन प्रणाली को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, परिवार पेंशन में सुधार सहित पेंशन का अपडेशन करने, अनुबंध व ठेका प्रथा बंद कर नयी तृतीय - चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्तियां करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, न्यूनतम मजदूरी 26000 रु.मासिक करने जैसे मुद्दों पर देश के करोड़ों कामगारों ने 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल की.  इस दौरान  हजारीबाग में रैली और  प्रदर्शन  किया गया. सीटू नेताओंं ने कहा कि यह हड़ताल मील का पत्थर साबित होगी. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-toto-drivers-upset-with-the-attitude-of-the-transport-department-met-the-mla/">दुमका

: परिवहन विभाग के रवैए से परेशान टोटो चालकों ने विधायक से भेंट की देश में नव उदारवादी नीतियों के आधिकारिक रूप से लागू होने के बाद से मजदूर और कर्मचारी वर्ग की यह 21वीं आम हड़ताल है. पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बेलगाम कीमतों ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया है. ऐसे समय में लोगों को नकद सहायता देकर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की सरकारी हस्तक्षेप की बजाय सरकार देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र की नीलामी कर रही है. बैंक, बीमा, कोयला, रक्षा, इस्पात, ऊर्जा, रेल, भेल, सेल, डाक, पोर्ट, दूरसंचार आदि हर क्षेत्र की सार्वजानिक संस्था जिनका देश की जनता की गाढ़े कमाई से निर्माण हुआ है, उसे अपने पूंजीपति मित्रों को विनिवेशीकरण और निजीकरण के नाम पर कौड़ियों के मोल बेचने की केंद्र की  सरकार देशविरोधी अभियान चला रही है. जिससे देश की आर्थिक प्रगति रुकेगी और आर्थिक संप्रभुता खतरे में आ जाएगी. इसे भी पढ़ें-आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-in-the-block-area-villagers-worshiped-mother-mangala-with-pomp/">आनंदपुर

: प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों ने धूमधाम से की मां मंगला की पूजा रैली में सीटू के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार, एलआईसी के महामंत्री जे सी मित्तल, महेंद्र किशोर प्रसाद, मदन कुमार पाठक, रविंद्र प्रसाद जेपी मुंडा, दुर्गा सिंह, बिरसा मुंडा, सुमित सिन्हा, विवेक सहाय, नंदकिशोर प्रसाद, पवन कुमार, बीएसएसआर यूनियन के अध्यक्ष सुदीप चैटर्जी, सचिव विजय कुमार बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के चंद्रशेखर आजाद, अशरफ अली, मनीष मिंज, अजीत कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, अनंत कुमार, पोस्ट ऑफिस के एके वर्मा, रजनीश कुमार, नंदलाल कुमार, सुरेश राम, नंदन कुमार, रोशन कुमार, निर्मल मिस्त्री, अर्जुन पांडे सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. सीआईटीयू जिला कमेटी ने हड़ताल को सफल करने के लिए हजारीबाग जिले के तमाम मजदूर कर्मचारियों को बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही