Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जमीन मामले में सीओ ने 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने का दिया आदेश

Hazaibagh : हजारीबाग स्थित कटकमदाग के सीओ ने राजस्व उपमहानिरीक्षक को आदंश पत्र जारी कर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. पत्र में सीओ ने लिखा है कि डामोडीह स्थित खाता संख्या-86 और प्लॉट संख्या-1020 की 33 एकड़ जमीन सर्वे खतियान में गैर मजरुआ खास खाते की भूमि एवं किस्म जंगल है. स्थल जांच के क्रम में आसपास के रैयतों और काम कर रहे मजदूरों से पूछा गया, तो रमेश साव और कुम्हारटोली का विजय साव का नाम बताया गया. दोनों लोगों पर डामोडीह में 5.12 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप है. सीओ ने दोनों लोगों को काम रोकने और उन पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. सीओ ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर नुकसान पहुंचाया गया है. इस सरकारी जमीन का रसीद काटने के लिए पहले से मनाही की गई है. इसे भी पढ़ें :महंगाई">https://lagatar.in/the-war-against-inflation-is-still-going-on-there-is-no-scope-for-laxity/">महंगाई

से जंग अभी जारी, कोताही बरतने की गुंजाइश नहीं, नीतिगत दर पर फैसला परिस्थितियों पर निर्भर : शक्तिकांत दास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही