Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: रक्षाबंधन पर असमंजस, 11 अगस्त की रात 8.25 बजे से शुभ मुहूर्त

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: इस वर्ष भद्रा नक्षत्र को लेकर रक्षाबंधन त्योहार की तिथि पर असमंजस है. बहनें 11 या फिर 12 अगस्त को भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी. इस संबंध में हजारीबाग स्थित पदमा सरैयाचट्टी के विद्वान पं. परमानंद शर्मा ने बताया कि 11 अगस्त की रात 8.25 बजे से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है. भद्रा योग में शुभ काम से लोग परहेज करते हैं. इसे भी पढ़ें- सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-nitish-tejashwi-government-will-fall-before-time/">सुशील

मोदी ने कहा- समय से पहले ही गिर जाएगी नीतीश-तेजस्वी सरकार
वहीं भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन के मौके पर बाजार रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार हो गया है. बाजार में इस बार सखी मंडल के हाथों से बनी राखियां खूब बिक रही हैं. इस बार हजारीबाग में देसी राखियों की धूम है. बहनें राखियों की खूब खरीदारी कर रही हैं. बाजार में पांच रुपए से लेकर 150 रुपए तक की राखियां बिक रही हैं. पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी दूर देश में रहनेवाले भाइयों को राखियां भेजी गई हैं. वहीं परदेश में रहनेवाली बहनों ने भी यहां भाइयों को राखियां भेजी हैं. बच्चों के लिए कार्टून बनी राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. सभी इस को इस पावन पर्व का बेसब्री से इंतजार है. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-takes-oath-as-cm-tejashwi-yadav-becomes-deputy-chief-minister/">BREAKING

: नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही