Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: डीएवी में काउंसिलिंग सेशन, क्लैट टॉपर ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Hazaribagh: डीएवी कनेरी हिल स्कूल में बुधवार को क्लैट एसपेरेंट्स के लिए 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए काउंसिलिंग सेशन हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डीएवी के पूर्व छात्र और क्लैट में ऑल इंडिया रैंक 38 व ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक इन ओबीसी कैटेगरी के सिद्धार्थ कुमार थे. इस काउंसिलिंग सेशन में छात्रों को क्लैट की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न तरह के टिप्स बताए गए.
इसे भी पढ़ें–  केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें
सिद्धार्थ की ओर से प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया. इसके साथ ही परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पर अधिक फोकस करना है, इसकी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में डीएवी विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्हें समय नियोजन और धैर्य के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटने को कहा. प्राचार्य ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि डीएवी के छात्र सिद्धार्थ कुमार ने पूरे भारत में 38वां स्थान और ओबीसी कैटेगरी में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर एनएलयू बेंगलुरु में अपना नामांकन करवाने का गौरव प्राप्त किया. इस काउंसिलिंग को सफल बनाने में अंग्रेजी शिक्षक आरडी शर्मा ने सहयोग प्रदान किया.
इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/hearing-in-supreme-court-against-pm-modis-demonetisation-today-there-will-be-live-streaming-of-proceedings/">पीएम

मोदी की नोटबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग होगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही