Search

 
 
 

हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत, विरोध में 2 घंटे जीटी रोड जाम

 
Barkattha : हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित कोन्हरा खुर्द स्थित जीटी रोड पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम बरकट्ठा निवासी डीलो साव (34 वर्ष) पिता : फागू साव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी लीलावती देवी ने अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार डीलो साव अपनी बाइक (जेएच 02 एएफ 8663) से मौगडहा बरही अपने मामा घर से बरकट्ठा अपने घर पत्नी के साथ लौट रहा था. वहीं बरही की ओर से आ रहे ट्रक( डब्ल्यूबी 23 डी 0131) ने बाइक सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकट्ठा ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. हजारीबाग ले जाने के क्रम में महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें:किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-forest-fire-increased-the-trouble-of-the-naxalites-gradually-the-naxalites-were-forced-to-retreat/">किरीबुरू

: जंगल की आग ने नक्सलियों की परेशानी बढ़ाई, धीरे-धीरे नक्सली पीछे हटने को मजबूर

सड़क निर्माण करवा रही कंपनी से नाराजगी

दंपती के मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि डीलो साव घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. दंपती की मौत से छोटे बच्चों एवं परिजनों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे जीटी रोड को जाम रखा. आक्रोशित लोगों ने सड़क निर्माण कार्य करवा रही एजेंसी राजकेसरी प्राइवेट लिमिटेड के कोषमा स्थित ऑफिस में तोडफोड़ की. कई कंप्यूटरों को तोड़ दिए गए. स्थानीय लोग घटना का जिम्मेवारी सिक्सलेन सड़क निर्माण करवा रही एजेंसी को ठहरा रहे थे. लोगों के मुताबिक सड़क सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hemant-government-promoting-march-loot-pratul-shahdev/">धनबाद

: मार्च लूट को बढ़ावा दे रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही