Search

 
 
 

हजारीबाग: क्रिकेटर अमित कुमार झारखंड अंडर-19 स्टेट टीम में चयनित

 
Hazaribagh: एचडीसीए के अमित कुमार यादव का चयन झारखंड अंडर-19 स्टेट क्रिकेट टीम में होने पर हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनीष जायसवाल और सचिव संजय सिंह ने खुशी जताई. उन्होंने क्रिकेटर अमित कुमार यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघ के साथ हजारीबाग जिला वासियों और खेलप्रेमियों के लिए यह हर्ष की बात है. कहा किअमित कुमार यादव तेज गेंदबाज हैं. अमित हजारीबाग जिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व पिछले कई सालों से अंडर-19 और सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
विधायक ने कहा कि पिछले साल अमित हजारीबाग अंडर-19 टीम के कप्तान और सीनियर टीम के खिलाड़ी के रूप में हजारीबाग का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इनमें सात मैच खेलकर 28 विकेट लिए. इनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही इनका चयन अंडर-19 स्टेट कैंप के लिए हुआ. पूरे झारखंड प्रदेश से कुल 150 खिलाड़ियों का चयन हुआ था. कुछ दिनों के कैंप के बाद फाइनल 15 खिलाड़ियों की टीम बनी. इसमें हजारीबाग के अमित कुमार का भी चयन अंडर-19 झारखंड स्टेट टीम के लिए हुआ. क्रिकेटर अमित कुमार यादव की उम्र महज 18 साल है. फिलवक्त बरही के अपने गांव श्रीनगर स्थित इंडियन एंथम स्कूल में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं. उनके पिता रामधारी यादव जेसीबी के ऑपरेटर हैं, वहीं मां सीता देवी गृहिणी हैं.
इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/fourth-madrasa-demolished-in-assam-allegations-of-running-anti-national-activities/">असम

में चौथा मदरसा ढहाया गया, राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप, स्थानीय लोगों ने मदरसे को जमींदोज कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही