Search

 
 
 

हजारीबाग: अपराधियों ने कोयला लदे तीन ट्रैक्टर जलाए

 
Hazaribagh: जिले में कोयला लदे तीन ट्रैक्टर को जला दिया गया. साथ ही अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर के चालकों को पेड़ से बांधककर जमकर पीटा. घटना हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के बसबोंनवा जंगल के चिलैयाटांड़ जंगल में रविवार की देर रात हुई है. जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. ट्रैक्टरों पर अवैध कोयला लदे थे. हालांकि बताया जा रहा है कि सीसीएल से चोरी का कोयला ट्रैक्टरों में भरकर ले जाया जा रहा था. दो गुटों की आपसी रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने देसी कट्टा से दहशत फैलाने के उद्देश्य से जंगल में फायरिंग भी की. ट्रैक्टरों को जलाने, ड्राइवरों को पीटने और फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश घने जंगल की ओर भाग गये. इसे भी पढ़ें – EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-filed-a-petition-in-the-court-and-said-pooja-singhal-should-not-be-given-any-department-the-case-can-be-affected/">EXCLUSIVE:

ED ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा – पूजा सिंघल को न दिया जाए कोई विभाग, केस कर सकती हैं प्रभावित
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही