Search

 
 
 

हजारीबाग : निकाली गयी साइकिल रैली, मतदाताओं को किया गया जागरूक

 
सौ से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लेकर किया शहर का भ्रमण झील परिसर से प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुई रैली, युवाओं में दिखा उत्साह Hazaribagh:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदाताओं की भागीदारी एवं वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने सहित नैतिक मतदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इस क्रम में स्वीप कोषांग, हजारीबाग की ओर से बुधवार को स्वीप साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली झील परिसर से 6:30 बजे सुबह प्रारंभ हुई, जिसमें 100 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिये शहर का भ्रमण किया. इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. इससे पहले स्वीप नोडल अधिकारी सुलोचना मीणा, सहायक नोडल पदाधिकारी रोहित कुमार की ओर से झंडी दिखाकर रवाना किये जाने के बाद यह साइकिल रैली झील परिसर से होते हुए पुराना समाहरणालय चौक, इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, बंसीलाल चौक, डिस्ट्रिक मोड़ होते हुए नए समाहरणालय भवन में समाप्त हुयी. इस दौरान खेल पदाधिकारी कैलाश राम, खेल कार्यालय के प्रधान सेवक शेखर कुमार, प्रशिक्षक नीरज राय, हॉकी प्रशिक्षक संदीप खलखो, बैडमिंटन प्रशिक्षक नीरज कुमार, फुटबॉल प्रशिक्षिका सोनी कुमारी, खेल समन्वय सरोज यादव, एनवाईके के रुद्रशेखर आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-life-imprisonment-to-three-accused-of-raping-a-minor-girl/">किरीबुरु

: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के तीन आरोपी को आजीवन कारावास

मतदाता सेल्फी प्वाइंट आई-भाई मस्कट आकर्षण का केंद्र 

साइकिल रैली में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान पवन कुमार, द्वितीय स्थान सुबोध कुमार एवं तृतीय स्थान दिनेश कुमार ने प्राप्त किया. स्वीप नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया. रैली के समापन के उपरांत समाहरणालय भवन के मुख्य द्वार पर युवाओं ने एकत्रित होकर मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ ली. उन्होंने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी शपथ ली. इस दौरान झील परिसर में मतदाता सेल्फी प्वाइंट आई-भाई मस्कट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे. सभी प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता कैप का भी वितरण किया गया. वहीं छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने लिए फार्म 6 भरने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल का जागरूकता रथ के माध्यम से वृहत प्रचार किया गया. इसे भी पढ़ें-सरयू">https://lagatar.in/saryu-rai-again-attacked-dhullu-said-he-bought-land-worth-rs-2-06-crore-in-the-name-of-his-son/">सरयू

राय ने फिर ढुल्लू पर बोला हमला, कहा- बेटे के नाम पर खरीदी 2.06 करोड़ की जमीन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही