Search

 
 
 

Hazaribagh News: जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का डीसी ने किया उद्घाटन

दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन रविवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने किया. इस मौके पर डीसी कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन रविवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने किया. इस मौके पर डीसी कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखता है तथा उन्हें स्वस्थ, फिट एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है.

Uploaded Image

हजारीबाग स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा सीनियर पुरुष एवं महिला वर्गों में एकल एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. प्रत्येक वर्ग में विजेता को 5,000, उपविजेता को 2,500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1,500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह भी घोषणा की कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता की सफलता के उपरांत राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को प्रमंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रमंडल के सभी सात जिलों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि उस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

 

उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला खेल कार्यालय की पूरी टीम की इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट आयोजन के लिए सराहना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन हजारीबाग के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेंगे.

 

प्रतियोगिता के प्रति खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया और उद्घाटन के तुरंत बाद विभिन्न वर्गों के मुकाबले प्रारंभ हो गए. यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 13 जुलाई 2026 को फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही