Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: DC ने किया पदमा पीएचसी का निरीक्षण, दिये निर्देश

Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने शनिवार को पदमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पीएचसी, आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्युत केन्द्र और विद्यालयों सहित चिक हार्डनिंग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पीएचसी में नियमित डॉक्टर व रात्रि प्रसव सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. पदमा अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में डीसी ने सभी कैशबुक सहित कल्याणकारी योजनाओं की पंजी व अभिलेखों का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने लंबित दस्तावेजों का अद्यतन करने की भी बात कही. डीसी ने निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय व सम्बद्ध केन्द्रों में कार्यरत कर्मियों की कार्यकुशलता व दक्षता बढ़ाने के निमित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन का निर्देश वरीय अधिकारी को दिया. उसके बाद डीसी ने पीएचसी पदमा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं व प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने केन्द्र में नियमित चिकित्सकों पदस्थापित करने व रात्रि काल में प्रसव की सुविधा व सेवा बहाल करने के निमित आवश्यक निर्देश दिए. उसके बाद डीसी ने निकटवर्ती आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण कर आवश्यक पंजियों की जांच की. इस दौरान उन्होंने सभी रिकार्ड ससमय अंकित करने और केन्द्रों में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने निर्देश दिया. वहीं रामनगर प्लस टू विद्यालय पहुंच कर डीसी ने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, कक्षाओं व व्यवस्थाओं की जांच की. इसे भी पढ़ें– सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-jdu-will-be-free-bihar-lalan-singhs-answer-the-country-will-be-free-from-rhetoric/">सुशील

मोदी बोले- जदयू मुक्त होगा बिहार; ललन सिंह का जवाब- देश जुमलेबाजों से होगा मुक्त
मौके पर डीसी ने विद्यालय प्रधान को सभी शैक्षणिक गतिविधियां ससमय संचालित करने और बुनियादी सुविधाओं के बाबत अद्यतन रहने का निर्देश दिया. मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ बात कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत के साथ पढ़ाई करने का मंत्र दिया. इस क्रम में आईटी के छात्रों को क्लास नहीं दिए जाने के मामले पर डीसी ने संबंधित शिक्षक को नियमित रूप से कक्षा लेने का निर्देश दिया. साथ ही आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. भ्रमण के दौरान डीसी ने गोतिया में ज्वेलरी निर्माण का निरीक्षण किया व जेएसएलपीएस सखी मंडल से संचालित चिक हार्डीनिंग केन्द्र का भ्रमण किया. चिक हार्डीनिंग केन्द्र में उन्होंने चूजों के बेहतर ढंग से रखरखाव करने व उनके वितरण को गति प्रदान करने के निमित पलाश मार्ट से जोड़ने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/employees-expressed-their-gratitude-by-meeting-hemant-cm-took-a-jibe-at-modi-government/">हेमंत

से मुलाकात कर कर्मचारियों ने जताया आभार, CM का मोदी सरकार पर तंज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही