Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय ने गुरुवार को कृषि, पशुपालन, बागवानी, आत्मा आदि विभागों की समीक्षा की. बैठक में किसानों, पशुपालकों सहित अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि कृषि व संलग्न क्षेत्र के माध्यम से किसानों को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाभुकों के चयन में पारदर्शिता लाने, उनको समय-समय पर इन क्षेत्र के नवीनतम तकनीक के उपयोग के बारे में प्रशिक्षित कर जागरूक करने एवं योजना के लाभुकों की सतत निगरानी कर विभाग से जोड़ कर रखने को कहा गया. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुखाड़ राहत योजना की राशि भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने सहित आवश्यकता का आकलन कर विभाग से आवंटन मांग करने को कहा. डीसी ने केसीसी के माध्यम से किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित बैंकों के साथ समन्वय करते हुए आवेदन का निष्पादन करने और योजना से और किसानों को जोड़ने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-pickup-crushed-many-people-at-meru-chowk-one-dead-two-in-critical-condition/">हजारीबाग
: मेरू चौक पर पिकअप ने कई लोगों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
: पंडरा में बाउंड्री गिराकर भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: मेरू चौक पर पिकअप ने कई लोगों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
सही गुणवत्ता और तय मानक वाला पशु उपलब्ध कराएं : डीसी
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए पशुपालन अधिकारी को पशुओं के सप्लायर को जिला में सही गुणवत्ता और तय मानक वाला पशु उपलब्ध कराने के लिए पहल करने का निर्देश दिया. बागवानी विभाग को मानसून से पूर्व समाहरणालय, परिसदन, सरकारी आवास आदि सरकारी भवन परिसर में अर्बन फार्मिंग योजना के तहत फलदार और औषधीय पौधा का रोपण कराने को कहा. आत्मा को गोबरधन योजना के तहत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गोबर व बायो गैस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए वर्कशॉप आदि कराने का निर्देश दिया. मोटा अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चयन कर उत्तम किस्म का बीज वितरण करने से पूर्व से तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया. साथ ही कृषि क्षेत्र में जिले में संभावनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार व प्रशासन स्तर से डीएमएफटी मद से दी गई योजना की निरंतर मॉनिटरिंग कर योजना की सफलता सुनिश्चित करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-five-people-who-were-running-away-after-collapsing-the-boundary-in-pandra/">रांची: पंडरा में बाउंड्री गिराकर भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment