Hazaribag : डीडीसी सह नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मंगलवार को हजारीबाग नगर निगम के सभी कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में नगर आयुक्त ने नक्शा विभाग को अवैध निर्माण की जांच करने और उस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. साथ ही नगर आयुक्त ने वार्डवार होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की जांच करने के लिए टीम गठित करने का भी आदेश दिया है. वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनानेवाली शाखा को ससमय आवेदनों का निष्पादन करने को कहा है. इसके लिए विस्तृत रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया गया है, ताकि आवेदक को किसी तरह की परेशानी ना हो. (पढ़ें, कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dushyant-dave-complains-to-sc-shah-mentioned-removal-of-muslim-reservation-in-elections/">कर्नाटक
: दुष्यंत दवे ने SC से की शिकायत, शाह ने चुनाव में मुस्लिम आरक्षण हटाने का जिक्र किया, बोले जस्टिस, यह ठीक नहीं किया)
: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत [wpse_comments_template]
: दुष्यंत दवे ने SC से की शिकायत, शाह ने चुनाव में मुस्लिम आरक्षण हटाने का जिक्र किया, बोले जस्टिस, यह ठीक नहीं किया)
उत्कृष्ट कार्य करने पर तीन सफाई मित्रों को किया गया पुरस्कृत
नगर आयुक्त ने पीजीएमएस सहित अन्य पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया है. इसके अलावा नगर आयुक्त ने नोडल पदाधिकारी राजीव रंजन को शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया है. बैठक के बाद नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने गत माह उत्कृष्ट कार्य करने पर तीन सफाई मित्रों को पुरस्कृत किया. चंदन कुमार, संजय ठाकुर और आजाद अहमद को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि और एक बैग दी गयी. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत [wpse_comments_template]
Leave a Comment