Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बस हादसा में मृतकों की संख्या 7 हुई, डीसी ने दिया घायलों के समुचित इलाज का निर्देश

Hazaribag : टाटीझरिया में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या सात तक पहुंच गयी है. वहीं 45 लोग घायल हैं. जिला प्रशासन की ओर से सभी घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल,आरोग्यम अस्पताल एवं क्षितिज अस्पताल में इलाज कराया गया है. एक गंभीर रूप से घायल को रिम्स रेफर किया गया है. मौके पर अस्पताल पहुंचीं उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने घायलों से मिलकर चिकित्सकों को समुचित इलाज के निर्देश दिए. मालूम हो कि गिरिडीह से रांची जा रही शिव शक्ति ट्रैवल बस नदी में पलट गयी. हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी पुल पर बस पलटी गयी. बस में हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी सवार थे. घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भी भर्ती कराया गया है. सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/1b1-2.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

सांसद जयंत सिन्हा ने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया

उपायुक्त ने कहा कि हादसे में अबतक सात लोगो की दुःखद मृत्यु हुई है. उपायुक्त ने उन सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है.उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा है कि प्रशासन निरंतर घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए है तथा घायलों का हरसंभव इलाज कराया जा रहा है. हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और घटना पर दुख जाहिर किया है. कहा कि सभी घायलों को समुचित इलाज हो इसके लिए हम लोग सभी एक पैर पर खड़े हैं. जिला प्रशासन सभी को उचित स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए भरपूर कोशिश कर रहा है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/1c1-2.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" />

विधायक मनीष जायसवाल ने अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हजारीबाग पहुंचे गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र राय भी घटना की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घटना पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि घटना कैसे हुई यह तो जांच का विषय है. लेकिन सभी को उचित स्वास्थ्य लाभ मिले यह महत्वपूर्ण है. हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल घटना की सूचना मिलने के साथ ही मेडिकल पर अस्पताल पहुंचे और मरीजों के परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही साथ उन्होंने अपनी गाड़ी से मरीजों को हजारीबाग के विभिन्न अस्पताल में भेजा, ताकि उन्हें समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके. उन्होंने इस पूरे घटना पर दुख जाहिर की है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/1d1.jpg"

alt="" width="563" height="1000" />
इसे भी पढ़ें - मटकाबाजों">https://lagatar.in/jharkhand-big-action-on-the-matkabaj-raiding-the-police-arrested-18-people-playing-matka/">मटकाबाजों

पर बड़ी कार्रवाई, छापा मार कर रांची पुलिस ने मटका खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही