Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: जर्जर सड़क बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: सदर प्रखंड के पौता पंचायत के ग्रामीण जर्जर सड़क नहीं बनाए जाने से नाराज हैं. इसे लेकर ग्रामीण झामुमो नेत्री रुचि कुजूर के नेतृत्व में डीसी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पदाधिकारियों से मिलकर डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा. डीसी की गैरमौजूदगी में प्रभारी कार्यपालक दंडाधिकारी सह सामाजिक सुरक्षा कोषांग प्रभारी नियाज अहमद को ज्ञापन सौंपा. कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी और डीसी के संज्ञान में भी मामले को दिया जाएगा. झामुमो नेत्री ने बताया कि मरहेता चौक से मरहेता बस्ती, पौता होते हुए, तुराव बस्ती, जो सड़क मोरंगी फोरलेन में निकलती है. यह सड़क पिछले 12 वर्षों से जर्जर हालत में है. इस मार्ग से सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय और फोरलेन जाते हैं. रात और बारिश में ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. छोटे बच्चे विद्यालय जाते समय सड़क किनारे गिर कर जख्मी हो जाते हैं. वहीं प्रसूति के लिए समस्या और गंभीर हो जाती है. अस्पताल जाने के क्रम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें– गुलाम">https://lagatar.in/congress-attacked-on-ghulam-nabi-azads-resignation-said-party-leader-his-remote-control-is-in-the-hands-of-narendra-modi/">गुलाम

नबी आजाद के इस्तीफे पर कांग्रेस हमलावर, बोले पार्टी नेता, उनका रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी के हाथ में है
उन्होंने कहा कि फोरलेन पर सड़क ठीक है. लेकिन वहां से सटा ग्रामीण क्षेत्र की सड़क बिल्कुल जर्जर है. पौता मुखिया रीना देवी के नेतृत्व में पूरी कमेटी ने मांग की है कि इस रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाए, अन्यथा बाध्य हो कर आंदोलन का रुख करना पड़ेगा. ज्ञापन सौंपनेवालों में पौता की मुखिया रीना देवी मुखिया, उपमुखिया ललिता देवी, वार्ड सदस्य अनीता देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी, अहमद रजा, अमिशा परवीन, प्रकाश कुमार यादव, गीतांजलि कुमारी, हकीमा खातून, दिलीप कुमार राम, पूर्व मुखिया लीलधारी राम, संजय पांडेय, परमेश्वर यादव, अजीज अंसारी, तौफीक अंसारी और मीर हमंजा अंसारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-opium-cultivator-moin-munda-jailed-for-9-years-the-court-ruled-on-the-testimony-of-sp/">रांची

: अफीम की खेती करने वाले मोईन मुंडा को 9 साल की जेल, SP की गवाही पर कोर्ट ने सुनाया फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही