Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: VBU में बीएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन, सत्र नियमित करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बीएड महाविद्यालयों के प्रशिक्षुओं ने शनिवार को विभावि कुलपति के समक्ष प्रदर्शन किया. मांग पत्र के माध्यम से संत कोलंबा महाविद्यालय के छात्र जीवन कुमार यादव ने कहा कि पीजीटी प्लस टू शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की अधिसूचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का परीक्षाफल प्रकाशन के पूर्व तक बीएड डिग्री पूर्ण होनी चाहिए. आवेदन के लिए न्यूनतम एक वर्ष का पाठ्यक्रम पूर्ण होना चाहिए. लेकिन विभावि में अब तक सत्र 2020-22 के तृतीय समसत्र की परीक्षा भी पूर्ण नहीं की जा सकी है. वहीं जीडी बगड़िया बीएड महाविद्यालय गिरिडीह के छात्र उमेश वर्मा ने कहा कि बीएड सत्र 2021-23 का अभी समसत्र की एक ही परीक्षा का आयोजन किया जा सका है. ऐसी परिस्थिति में विभावि के अंतर्गत आने वाले बीएड प्रशिक्षुओं का भविष्य अंधकारमय लगता है. क्योंकि इससे पूर्व में प्लस टू शिक्षक नियुक्ति 2016 में आयी थी. छह वर्षों के पश्चात पुनः नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. ऐसे में अगर हम सभी छात्र इस नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो कहीं न कहीं, हमारे बीएड करने के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पाएगी. एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज, रामगढ़ के छात्र शाहिद ने कहा कि छात्र हितों को देखते हुए VBU प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए. इसे भी पढ़ें- 1">https://lagatar.in/the-grand-premiere-of-bigg-boss-16-will-be-held-from-october-1-salman-will-start-shooting-for-the-promo-in-september/">1

अक्टूबर से होगा बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर, सलमान सितंबर में शुरू करेंगे प्रोमो की शूटिंग
प्रदर्शन के दौरान कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक ने इन विषयों के समाधान के लिए 10 अगस्त को छात्र प्रतिनिधियों के साथ योजना बनाकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने की बात कही है. प्रदर्शन में प्रशांत पाठक, वीरेंद्र मरांडी, राकेश कुमार, अनूप कुमार, पल्लवी कुमारी, फैजल कादिर, रिंकी मिंज, पुष्पांजलि सिंह, हीना कौसर, गीता कुमारी, ममता एक्का, प्रियंका कुमारी, रोहित पांडे, सीमा कुजुर जो विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले बीएड महाविद्यालय में मुख्य रूप से एसबीएम कॉलेज, देव कॉलेज, रामा कृष्णा कॉलेज, संत कोलंबा महाविद्यालय, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, चतरा कॉलेज चतरा, जेजे कॉलेज कोडरमा, ग्रिजली बीएड कॉलेज तथा अन्य बीएड महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-  बिहार">https://lagatar.in/bihar-police-stopped-congress-workers-on-foot-march-to-raj-bhavan/">बिहार

: राजभवन के लिए पैदल मार्च पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही