Search

 
 
 

हजारीबाग : घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

 
Hazaribagh:  घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. मामला इचाक प्रखंड का है. हजारीबाग से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित नगवां एनएच-33 टू इचाक बाजार भाया चंदवारा सड़क के निर्माण में संवेदक की मनमानी और गुणवत्ता में कमी को लेकर पांच गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी की. साडम, भुसाई, चंदवारा, पारटांड़ और धरमू गांव के ग्रामीणों ने संवेदक पर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया. कहा कि हमलोग सड़क निर्माण को लेकर रांची तक दौड़ लगाए. बहुत मुश्किल से सड़क का निविदा जारी हुआ है. अब जब सड़क निर्माण हो रहा है तो संवेदक जैसे-तैसे कार्य कर निकलना चाह रहा है. मेटल की जगह डस्ट सड़क पर बिछा दिया जा रहा है. सारा कार्य रात के अंधेरे में किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक मिस्त्री से लेकर मजदूर तक बाहर से लेकर आया है. जो हमलोगों की बात नहीं सुनता है. जब तक सड़क से डस्ट को हटाकर मेटल नहीं बिछाया जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें-Weather">https://lagatar.in/weather-alert-jharkhands-weather-will-clear-from-april-15-temperature-will-increase-by-5-degrees/">Weather

Alert: 15 अप्रैल से साफ होगा झारखंड का मौसम, 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इससे पहले संघर्ष समिति की बैठक साडम गांव में हुई. बैठक में सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही गई. उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार सड़क पर पानी भी नही डलवाता है. जिससे धूल इतना उड़ता है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. सड़क किनारे रहने वालों को भी उड़ती धूल से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिया और गार्डवाल निर्माण कार्य में लाए जा रहे बालू को भी निम्न क्वालिटी का बताया. विभाग के जेई सुभाष कुमार से जानकारी लेने की कोशिश की गई मगर कई बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसे भी पढ़ें-राजद">https://lagatar.in/rjd-leader-hardev-sahu-joins-bjp-with-supporters/">राजद

नेता हरदेव साहू ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही