Search

 
 
 

हजारीबाग : भीषण गर्मी पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

 
चौपारण प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में मंगलवार को महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. इस दौरान यवनपुर पंचायत के मध्यगोपाली, गोविंदपुर पंचायत के भटबिगहा व गोरखवा, बेलाही पंचायत पोडो, बहेरा पंचायत के नगवां, करमा पंचायत के केदलीकलां, डेबो पंचायत के नवादा मरकच, सिंघरावां पंचायत के हजारीधमना में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा में मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य राकेश रंजन, जिप सदस्य रवि शंकर अकेला सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे. सभी गांवों में नवनिर्मित, ग्राम देवी मंडप, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया. पूरे प्रखंड में भक्ति की बयार बह रही है. यादव ने कहा कि पूरे प्रखंड में भक्ति व उत्साह का माहौल है. चौपारण क्षेत्र यज्ञ मंत्रों की मंगल ध्वनि से गूंज रहा है. चिलचिलाती धूप में भी माताएं बहनें कलश यात्रा में शामिल होकर उत्साहित नजर आ रही हैं. श्रद्धालुओं की आस्था भीषण गर्मी पर भारी पड़ी. कलश यात्रा में जिप सदस्य आरती कौशल, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, उपप्रमुख प्रीति गुप्ता, कांग्रेस नेता विकास यादव, मुखिया जानकी यादव, आप नेता विजय यादव, मुखिया मंटू सिंह, रामपुर मुखिया सुनीता देवी, मुखिया, कांग्रस नेता सोनू कुमार, मोहन साव, सुरेंद्र पांडेय, समाजसेवी गजाधर प्रसाद आदि शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-summoned-rims-director-on-wednesday/">हाईकोर्ट

ने बुधवार को रिम्स डायरेक्टर को किया तलब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही