Search

हजारीबाग : डीएवी 10वीं में दीक्षिता ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े, 99.4% अंकों के साथ बनीं टॉपर

Hazaribagh : डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग के छात्रों ने हमेशा की तरह इस साल भी सीबीएसई बोर्ड दसवीं परीक्षा 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया. दीक्षिता सिंह ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 99.4% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनीं. हिमांशु राज 98 4% लाकर दूसरे और आद्या आकृति 97.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. विद्यालय की पर्यवेक्षक प्रधान कविता पांडेय ने सभी को बधाई देते हुए बताया कि 71 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. इसे भी पढ़ें :सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-gherao-case-hc-stays-pesticide-action-against-bjp-mp-nishikant-dubey-till-july-12/">सचिवालय

घेराव मामला : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ 12 जुलाई तक पीड़क कार्रवाई पर HC की रोक

इन विद्यार्थियों ने लाए शत प्रतिशत अंक

100 में से 100 अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में संस्कृत में दीक्षिता सिंह, सौम्या पलक, साक्षी सगुन, युवराज, बादल कुमार, गणित में हिमांशु राज और अमन कुमार, विज्ञान में दीक्षिता सिंह, सामाजिक विज्ञान में आद्या आकृति, अमन कुमार और युवराज एवं आईटी में श्रीतोषी आर्य शामिल हैं. कुल मिलाकर 392 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की. पास प्रतिशत 100% रहा.

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जेके कपूर, निदेशक जेपी शूर, एआरओ, झारखंड जोन डी की डॉ उर्मिला सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा और स्थानीय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि निस्संदेह इसका श्रेय छात्रों के लगातार कड़ी मेहनत, माता-पिता का निरंतर सहयोग और समर्पित शिक्षकों के समय-समय पर उचित मार्गदर्शन को जाता है. दूसरी खबर

12वीं कला में डीएवी की ऋतिका-शुभम, विज्ञान में आयुष और वाणिज्य में अंजलि का अव्वल प्रदर्शन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dddd-12-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग के छात्रों ने बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय की पर्यवेक्षक कविता पांडेय ने सभी को बधाई दी और बताया कि इस परीक्षा में 62 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. मानविकी से ऋतिका और शुभम ने 98.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया. अंकित 98% के साथ दूसरे और कशिश 96.6% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. स्कूल में साइंस ग्रुप में आयुष पुष्पकर 97.4% के साथ पहले, ऋषभ झा 96.2% के साथ दूसरे और नव्या श्रीवास्तव 95.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम में अंजलि कुमारी ने 94.6% अंक हासिल कर पहला, कृष्ण गोयल ने 94% के साथ दूसरा और मिल्ली रानी ने 93.6% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-ravi-murder-case-revealed-the-same-girl-who-was-about-to-marry-hatched-a-conspiracy/">सिमडेगा

: रवि हत्याकांड का खुलासा, जिससे शादी होने वाली थी उसी युवती ने रची साजिश

480 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन

100 में से 100 अंक हासिल करने वाले छात्रों में संगीत में रीतिका दीप, पीएचई में अंकिता रानी, इतिहास में शुभम और अंकित और भूगोल में शुभम शामिल हैं. 480 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिला है.

विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, स्कूल के समर्पित शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का सुख नतीजा : कविता पांडेय

पर्यवेक्षक कविता पांडेय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, स्कूल के समर्पित शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के समुचित सहयोग का परिणाम है. सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के अध्यक्ष जेके कपूर, निदेशक जेपी शोर, डॉ उर्मिला सिंह (एआरओ, झारखंड जोन डी), दिनेश खंडेलवाल उपाध्यक्ष, स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा और स्कूल के स्थानीय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने छात्रों, उनके माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp