Search

 
 
 

हजारीबाग : दर्जनभर शिक्षकों पर गिर सकती है गाज

 
शिक्षा सचिव ने डीएसई को दिया कार्रवाई का आदेश बायोमीट्रिक्स हाजिरी बनाने में पकड़ी गई गड़बड़ी Hazaribagh : हजारीबाग जिले के दर्जनभर प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों पर गाज गिर सकती है. शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने इस संबंध में हजारीबाग समेत राज्यभर के शिक्षकों की सूची जारी की है. उनमें हजारीबाग जिले से 13 शिक्षकों के नाम शामिल हैं. इनमें इचाक के मो. जबरील अंसारी, कोएल साव व कार्तिक राम, बरही के मो. इलियास अंसारी, केरेडारी की मंजू कुमारी, बरही के गुलाम सरवर आलम, सरफराज अहमद, मो. अख्तर व मयंक कुमार पांडेय, कटकमदाग के महतो आरती भुनेश्वर, पदमा की सुलक्षणा कुमारी और बरकट्ठा के राजू मंडल व सरफराज अफरोज के नाम शामिल हैं. शिक्षा सचिव ने पत्र में लिखा है कि ई-विद्यावाहिनी में जीपीएस और डेट व टाइम में छेड़छाड़ कर हाजिरी बनाई गई है. डीएसई को पूरे मामले की जांच करते हुए इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण के बाद कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. राज्यभर में ऐसे 992 शिक्षकों की सूची जारी करते हुए इसे गंभीर और दंडनीय अपराध बताया गया है. राज्य की समीक्षा बैठक के बाद डीएसई को आदेश दिया गया है कि किसी मातहत अधिकारियों को स्कूल भेजकर पूरे मामले का निरीक्षण कराएं और फिर सही पाए जाने पर उन शिक्षकों पर अनुशासनिक कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें :प्रकाश">https://lagatar.in/prakash-jha-has-been-associated-with-ranchi-for-40-years-remembered-the-old-days-at-the-inauguration-of-mall-of-ranchi/">प्रकाश

झा का रांची से रहा है 40 सालों का नाता, मॉल ऑफ रांची के उद्घाटन पर याद किये पुराने दिन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही