Search

 
 
 

प्रकाश झा का रांची से रहा है 40 सालों का नाता, मॉल ऑफ रांची के उद्घाटन पर याद किये पुराने दिन

 
Ranchi: रविवार को राजधानी में एक नए मॉल का उद्घाटन हुआ. इसका नाम मॉल ऑफ रांची है. इसका उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन फिल्म निर्माता प्रकाश झा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने किया. इस मौके पर प्रकाश झा ने कहा कि रांची में बड़ी मेहनत के बाद इतना सुंदर और भव्य मॉल खुला है, लोग सपरिवार आएं और यहां शॉपिंग और फिल्म का मजा एक साथ लें. उन्होंने कहा,पीजेपी सिनेमा हॉल के उद्घाटन के पहले ही दिन सभी शो हाउस फुल हैं. उन्होंने कहा कि इस मॉल में हर तरह के ब्रांड मौजूद हैं. काफी सोच समझकर मॉल बनाया गया है. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/rjd-will-organize-workers-conference-in-all-assembly-constituencies-of-jharkhand-meeting-on-17/">झारखंड

के सभी विधानसभा क्षेत्र में राजद करेगा कार्यकर्ता सम्मेलन, 17 को बैठक
https://youtu.be/5EHxEJTgk7s

रांची से 40 सालों का रहा है नाता

इस मौके पर प्रकाश झा ने कहा कि रांची से उनका 40 सालों का नाता रहा है. पहली फिल्म हिप-हुर्रे यहीं से बनाया. बचपन में तिलैया में पढ़ाई की. तब रांची के संत जेवियर्स के खिलाफ फुटबॉल खेलने आते थे. अब तो हर महीने आता हूं क्योंकि जमशेदपुर में भी मॉल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित राज्य के कई पॉलिटिशियंस से अच्छे संबंध हैं. उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि संकल्प एक वेब सीरीज है जो कंपलीट हो चुकी है, जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी, वो भी रांची में. इसे भी पढ़ें- XLRI">https://lagatar.in/xlri-bridging-the-gap-between-classroom-learning-and-industry-amit-raj-sinha/">XLRI

: क्लास में मिली शिक्षा व इंडस्ट्री के बीच के गैप को भरें : अमित राज सिन्हा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही