Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : नशे में धुत्त चालक ने डिवाइडर पर चढ़ाया ऑटो, पलटने से चार घायल

Barhi : बरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को ऑटो जेएस12एल2784 के पलटने से चार महिला सहित एक बच्चा घायल हो गया. घायलों को युवा पत्रकार अमित सोनी, समाजसेवी गोपाल प्रजापति और राजन चंद्रवंशी के प्रयास से निजी ऑटो से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी और सर्जन डॉ मो सैयद की देखरेख में इलाज किया गया. हादसे में गुड़िया कुमारी (18) पिता : गणेश तुरी और मेमनी देवी (50) पति : गणेश तुरी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बबीता देवी (23) पति : बालेश्वर तुरी और कविता देवी (25) पति : राजेश तुरी भी जख्मी हो गए. घायलों से मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के संबंधी थे, जो लड़की की शादी के लिए पांडेयवारा स्थित विश्वकर्मा मंदिर जा रहे थे. इसी क्रम में यह घटना हुई. दुल्हन रूबी कुमारी पिता : भुनेश्वर तुरी को भी आंशिक चोट लगी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण ऑटो चालक का नशे में धुत्त रहना था. ऑटो में कुल 10 से 12 लोग सवार थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fast-unto-death-for-48-hours-regarding-ram-navami-procession-matter-raised-in-the-house/">हजारीबाग

: रामनवमी जुलूस को लेकर 48 घंटे से आमरण अनशन, सदन में उठा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही