Search

 
 
 

हजारीबाग : मौत की परछाईं बन खड़े हैं सूखे पेड़, दे रहे हादसों को आमंत्रण

 
नजर अंदाज करने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा शहर की आबादी वाले कई इलाकों में खड़े हैं सूखे पेड़ एक माह पहले आयी थी तेज आंधी-पानी, गिरे थे दर्जनों पेड़, दो दर्जन से अधिक लोग हुए थे घायल Pramod Upadhyay Hazaribagh: हजारीबाग शहर की घनी आबादी वाले कई इलाकों में दर्जनों पेड़ मौत की परछाईं बन झूल रहे हैं. वन विभाग की ओर से न इन्हें काटा जा रहा है और न ही इस बारे में शिकायत सुनी जा रही है. ये सूखे पेड़ किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. अचानक घटना होने से लोगों की जान पर बन आ सकती है. घटना घटने के पहले इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. अगर समय रहते पेड़ की कटाई हो जाती, तो घटना होने से बच सकती है. हाल ही में 24 मई को आई तेज आंधी-पानी में दर्जनों पेड़ गिरे थे. उसमें कई लोग घायल हुए थे और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-neotia-mines-and-industries-occupy-8-acres-of-ryati-land-of-4-tribals/">चाईबासा

: 4 आदिवासियों की 8 एकड़ रैयती जमीन पर नेवटिया माइंस एंड इंडस्ट्रीज का कब्जा

शहर के इन इलाकों में हैं सूखे पेड़

शहर के इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, ओकनी रोड, सदर अस्पताल, झील रोड, पुराना लॉ कॉलेज, डिस्ट्रिक्ट मोड़, कोर्रा, मटवारी, बस स्टैंड, रेडियो स्टेशन रोड, बड़कागांव रोड के अलावा कई जगहों पर सूखे पेड़ हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं.

पहले भी हो चुका है हादसा

कल्लू चौक के पास दुकानदार मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि मार्केट के ऊपर एक माह पहले पेड़ गिरा था, जिसमें कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी. यह तो संयोग था कि लोगों की जान बच गई. कई बार वन विभाग को सूचना दी गई कि गिरे हुए पेड़ को हटवा दें, पर आज तक वह उसी तरह पड़ा हुआ है. इससे पार्किंग और आवागमन में परेशानी हो रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/pppp-2-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सूखे शीशम पेड़ पर विभाग नहीं ले रहा संज्ञान

कल्लू चौक स्थित किराना दुकानदार सुरेंद्र ने बताया कि चतरा-कटकमसांडी बस स्टैंड के पास काफी भीड़ रहती है. यहां विशाल शीशम का पेड़ है, जो कई साल पहले सूख चुका है. लिखित सूचना दिए जाने पर भी वन विभाग की तरफ से कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-on-the-first-monday-of-sawan-a-crowd-of-faith-will-gather-in-the-pahadi-mandir/">रांचीः

सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

सदर अस्पताल की चहारदीवारी पर गिरा पड़ा शीशम का सूखा पेड़

सदर अस्पताल में एक मरीज के परिजन बड़ा बाजार निवासी राकेश ठाकुर ने बताया कि एक माह पहले आंधी-पानी में सदर अस्पताल की बाउंड्री पर शीशम का पेड़ गिरा हुआ है. वह आधा बाउंड्री पर लटका हुआ है. कभी भी वह पेड़ गिर सकता है. लेकिन आज तक इस पर विभाग की नजर नहीं पड़ी. जबकि सदर अस्पताल में अक्सर अधिकारियों का आवागमन होता है. वहीं ट्रामा सेंटर के पास सूखा खजूर का पेड़ है.

जिसकी जमीन में पेड़, कटवाने का हक उसी को : आरसीसीएफ

इस बीच, आरसीसीएफ सतीशचंद्र राय ने बताया कि जिसकी जमीन में पेड़ है, उसी को कटवाने का अधिकार है. अगर नगर निगम क्षेत्र में पेड़ है, तो यह उसी विभाग की जिम्मेवारी है. इस संबंध में डीएफओ से बात कर जानकारी लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही