Search

 
 
 

हजारीबाग: माकूल बरसात नहीं होने से किसान की अंतिम उम्मीद भगवान पर टिकी

 
Hazaribagh: जिले में पर्याप्त बारिश का न होना किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. किसान अब मायूस हो कर भगवान की शरण में हैं. किसानों की अंतिम उम्मीद देवताओं की मेहरबानी पर टिकी हुई है. हजारीबाग के बरकट्ठा में किसान 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ वर्षा के लिए कर रहे हैं. सुबह से ही बरकट्ठा के बुढ़िया डिह हनुमान मंदिर पर किसानों का ताता लगा हुआ है. सभी किसान पहुंचकर भगवान इंद्र को खुश करने के लिए पूजा पाठ हवन कर रहे हैं .वहीं दूसरा समूह अखंड कीर्तन कर रहा है. किसान का कहना है कि हम लोगों की खेती भगवान पर ही निर्भर रहता है. अगर ऊपर वाले की मेहरबानी से अच्छी बारिश हुई तो खेती भी शानदार होती है. अगर ऐसा नहीं हुआ हम लोग अनाज के लिए परेशान रहते हैं. अब हम लोगों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है. इस कारण हम लोग भगवान के दरबार में आकर अखंड कीर्तन कर रहे हैं ताकि भगवान हम लोगों के ऊपर मेहरबानी करें. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-resigns-as-cm-submits-resignation-to-governor-claims-to-form-new-government/">BREAKING

: नीतीश कुमार ने छोड़ा सीएम पद, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

बारिश के लिए इंद्र भगवान की आराधना 

अखंड अखंड कीर्तन में हिस्सा लेने वाले किसान कैलाश गोस्वामी बताते हैं कि बरकट्ठा खेती प्रधान इलाका है. हर एक व्यक्ति मॉनसून के वक्त खेत में आपको नजर आएगा. लेकिन इस बार खेत में सन्नाटा पसरा है. हम लोगों ने बिछड़ा तैयार किया था उसे जिंदा रखने के लिए भी हम लोगों को मशक्कत करना पड़ रहा है. हम लोग छोटे से खेत में पानी भरकर बिछड़े को बचा रहे हैं ताकि थोड़ा मोड़ा भी अनाज हो जाए. तो दूसरे किसान सरजू यादव कहते हैं कि वर्षा के देवता इंद्र भगवान हैं. हम लोग भगवान को ही खुश करने के लिए पूजा कर रहे हैं. बरकट्ठा में महज 3% जमीन पर ही खेती हुई है. ये वो जमीन है जो नदी या तालाब के आसपास के हैं. उनका भी कहना है कि इस बार तालाब में भी पानी नहीं है. इस कारण भी भविष्य में समस्या हो सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rrrrr-4.jpg"

alt="" width="600" height="350" /> इसे भी पढ़ें-केंद्र">https://lagatar.in/central-government-should-declare-august-9-as-a-public-holiday-across-the-country-cm/">केंद्र

सरकार 9 अगस्त को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करे : सीएम

हिंदू धर्म में कर्मकांड का महत्व

पुजारी रंजीत पांडेय बताते हैं कि हिंदू धर्म में कर्मकांड पूजा पाठ का विशेष महत्व है. हमारा आस्था भी ईश्वर के साथ जुड़ा हुआ है. इस कारण हम लोग इंद्र भगवान को खुश करने के लिए यह एकत्रित हुए हैं. अगर अभी भी इंद्र भगवान की मेहरबानी हो तो हम लोगों की खेत में जान आ जाएगी. इस कारण हम लोग पूजा कर रहे हैं .सावन खत्म होने में महज दो से तीन दिन बचा है. खेत में सन्नाटा पसरा हो तो आप समझ सकते हैं कि किसानों के दिल में क्या बीत रहा होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही