Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बालू कारोबारी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड, हाथ लगे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

Hazaribagh :  हजारीबाग के बालू कारोबारी संजय सिंह के ठिकानों पर रांची ईडी की टीम सुबह से छापेमारी कर रही है. अवैध बालू खनन को लेकर आज सुबह ईडी की 5 सदस्यीय टीम मिशन रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची और घर को सील कर तलाशी शुरू की. किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम को संजय सिंह के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसे खंगाला जा रहा है. इधर संजय सिंह के पार्टनर और कारोबारी जगनारायण सिंह के धनबाद स्थित ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है. यह मामला बिहार के औरंगाबाद में बालू से जुड़ा है. (पढ़ें, पलामू:">https://lagatar.in/palamu-literary-organization-mausam-and-jharkhand-journalist-association-organized-condolence-meeting/">पलामू:

साहित्यिक संस्था मौसम व झारखंड पत्रकार संगठन ने किया शोक सभा का आयोजन)

हजारीबाग के जाने-माने कारोबारी हैं संजय सिंह

बता दें कि संजय सिंह हजारीबाग के जाने-माने कारोबारियों में से एक हैं. साथ ही वे हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं. उन्होंने हाल ही में सदर हॉस्पिटल के सामने एक क्लिनिक भी खोला है. वे आरा के कोलयवर के मुखिया भी रह चुके हैं. बालू के साथ-साथ ठेकेदारी और फिल्म जगत में पैसा लगाना भी इनका व्यवसाय का हिस्सा है. संजय सिंह, बिहार के जाने-माने बालू व्यवसाय जगनारायण सिंह के पार्टनर भी हैं. इसे भी पढ़ें : 12">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-produced-in-court-after-12-days-of-questioning/">12

दिनों की पूछताछ के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को कोर्ट में किया गया पेश, NIA को एक और दिन की रिमांड मिली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही