Search

 
 
 

हजारीबाग : शिक्षा सचिव ने लिया अक्षय पात्र सेंट्रल किचन भवन का जायजा, जताई नाराजगी

 
हर हाल में सितंबर के प्रथम सप्ताह तक रसोई का परिचालन शुरू करने का दिया निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को निर्माण स्थल की हर प्रगति की निगरानी सहित फोटो उपलब्ध कराने की कही बात Hazaribagh : हजारीबाग के डेमोटांड में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के मिड डे मील के लिए बन रहे केंद्रीयकृत रसोई भवन का जायजा लेने शिक्षा विभाग के सचिव के. रवि कुमार शनिवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे. मौके पर डीसी नैंसी सहाय भी मौजूद थीं. विभागीय सचिव ने भवन का मुआयना किया और कार्य की प्रगति देखकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने भवन निगम के कार्यपालक अभियंता से निर्धारित समय से निर्माण कार्यों में हो रही देरी की जानकारी ली. उन्होंने हर हाल में सितंबर के प्रथम सप्ताह में भवन निर्माण तथा बिजली कनेक्शन आदि सभी कार्यों को दुरुस्त करते हुए केंद्रीयकृत रसोई को शुरू करने का निर्देश दिया. शिक्षा सचिव ने अधिकारियों के साथ स्थल पर बैठक करते हुए डीईओ और डीएसई को निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा नियमित रूप से हर प्रगति का फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि घोषित समय पर रसोई का परिचालन शुरू किया जा सके. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से मुकुंदगंज, हजारीबाग में केंद्रीयकृत रसोई का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस सुविधा के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को पौष्टिक, गर्म और स्वादिष्ट मध्याह्न भोजन परोसने की योजना है. मौके पर अक्षय पात्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष स्वामी व्योम पद दास समेत कई लोग उपस्थित थे.

शिक्षा सचिव ने विद्यालयों का किया दौरा

शिक्षा सचिव ने इचाक के सिमरातरी और परियोजना हाई स्कूल चरही का निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों की बायोमीट्रिक्स हाजिरी की समस्याओं को सुना. साथ में गए बायोमीटिक्स विशेषज्ञ से उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही. उन्होंने पढ़ाई, मध्याह्न भोजन समेत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cousin-stabbed-2-brothers-in-property-dispute-one-dead-one-injured/">हजारीबाग:

संपत्ति विवाद में 2 सगे भाइयों को चचेरे भाई ने मारा चाकू, एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही