Search

 
 
 

हजारीबाग: मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा में पुलिसबल तैनात

 
Hazaribagh : हजारीबाग में ईद-उल-अजहा(बकरीद) का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया. बकरीद की पहली विशेष नमाज सुबह 5.45 बजे इब्राहिम मस्जिद पेलावल में पढ़ी गई. शहर के विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई. मोती मस्जिद पगमिल, सुल्तानुल हिंद मस्जिद, लोहसिंगना, इंद्रपुरी चौक, मटवारी, लाखे, मंडई समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी. जहां नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी.

राजद नेता संजर मलिक ने दी बकरीद की बधाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-82.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर राजद नेता संजर मलिक ने कहा कि बकरीद अल्लाह के नाम पर अजीज से अजीज चीज को कुर्बान कर देने का संदेश देता है. वहीं अधिवक्ता सह सीपीआई नेता गुलाम जिलानी ने शांति, सौहार्द और भाइचारगी से त्योहार मनाने की लोगों से अपील की. इस दौरान लच्छे, सेवइयों, मिठाइयों व लजीज व्यंजनों से अतिथियों का स्वागत किया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही. असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-83.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च किया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने पुलिस लाइन, नुरा, मंडईकला, कल्लू चौक, पगमिल, छडवा डैम, लोहसिंगना, बॉडम बाजार, बड़ा अखाड़ा, झंडा चौक, पंच मंदिर चौक, ग्वालटोली चौक, खिरगांव चौक, नमस्कार चौक, सरदार चौक, कसाई मोहल्ला, पैगोडा चौक, इंद्रपुरी चौक, डिस्ट्रिक चौक, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बाबू गांव चौक, कोर्रा चौक क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सीओ सदर, सीसीआर डीएसपी आरिफ इकराम, एसडीपीओ महेश प्रजापति, डीएसपी हेडक्वार्टर राजीव कुमार, अमित लकड़ा थाना प्रभारी सदर, नलिन मरांडी इंस्पेक्टर सदर थाना, उत्तम तिवारी कोर्रा थाना, घनश्याम कुमार बड़ा बाजार थाना, पेलावल थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर मौजूद थे. बरही में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. इसे भी पढ़ें: कुत्तों">https://lagatar.in/dog-fight-brought-husband-and-wife-to-civil-court-now-it-is-time-for-divorce/">कुत्तों

की लड़ाई ने पति-पत्नी को पहुंचाया सिविल कोर्ट, अब नौबत तलाक की आयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही