Search

 
 
 

Hazaribagh News: पुलिस ड्यूटी मीट में हजारीबाग बना ओवरऑल चैंपियन

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
 

Hazaribagh: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

इसे भी पढ़ें: 

प्रतियोगिता में प्रमंडल के पांच जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया, जिसमें हजारीबाग ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं चतरा जिला पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया.

 

पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान विभिन्न तकनीकी, अनुसंधान एवं व्यावसायिक दक्षता से जुड़ी प्रतियोगिताओं में हजारीबाग के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. 

 

टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और पूरे प्रमंडल में जिले का नाम रोशन किया. समापन समारोह में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के डीआईजी अंजनी झा ने विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को सम्मानित किया. 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुसंधान क्षमता, पेशेवर दक्षता और टीम भावना को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.

 

इस अवसर पर चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने भी चतरा टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि रनर-अप का स्थान प्राप्त करना टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

 

वहीं हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ओवरऑल चैंपियन बनने पर हजारीबाग टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा पेशेवर प्रतिबद्धता का परिणाम है.

 

उन्होंने कहा कि टीम ने जिस उत्कृष्टता के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया है, वह पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है. भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद है.

 

हजारीबाग पुलिस की इस शानदार सफलता से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है. जिले के अधिकारियों और जवानों ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास और टीम वर्क की जीत बताते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प दोहराया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही