Search

 
 
 

Education News : JSSC इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा ,20 जुलाई से आवेदन शुरू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JISCCE-2026) का विज्ञापन जारी कर दिया है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JISCCE-2026) का विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके तहत राज्य सरकार के कई विभागों में नियमित रिक्तियों को भरा जाएगा.

 

 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 19 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.इस भर्ती अभियान के तहत बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, भेंटरी/वेटनरी सहायक, चिकित्सा सहायक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, कीट संग्रहकर्ता, मत्स्यकी तकनीकी सहायक तथा कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

 

 

आवेदन शुल्क का भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की सुविधा 20 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी. वहीं, अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक दिया जाएगा. हालांकि नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर में संशोधन की अनुमति नहीं होगी.

 

पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में देखी जा सकती है. JSSC ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की हैf

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही