Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : रथ पर बैठा कर निवर्तमान एसपी मनोज रतन चोथे को दी गई विदाई

Advertisement
Advertisement

नवनियुक्त एसपी के स्वागत एवं निवर्तमान एसपी की विदाई को लेकर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन

  • डीसी ने निवर्तमान एसपी को समर्पित किया गाना
  • जनता से मिले प्यार को कभी नहीं भूलूंगा : चोथे
Hazaribagh : शहर के नूरा स्थित पुलिस लाइन में बुधवार देर शाम नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के स्वागत एवं निवर्तमान पुलिस अधीक्षक की विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया. पिछले ढाई वर्षों से जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवा देने वाले मनोज रतन चोथे को विदाई दी गई. वहीं नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया. मनोज रतन चोथे को रांची मुख्यालय में डीआईजी स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित किया गया है. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी पूनम पाटिल, सुपुत्र एवं सास मौजूद रहीं. कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ढोल-नगाड़े की थाप पर झारखंडी नृत्य की प्रस्तुति दी गई. कई पुलिसकर्मियों एवं समाजसेवियों ने निवर्तमान एसपी के साथ अनुभवों को साझा किया. तत्पश्चात, पुलिस लाइन के विभिन्न संगठनों के द्वारा निवर्तमान एसपी मनोज रतन चोथे को मोमेंटो व फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया. वहीं, नवनियुक्त एसपी अरविंद कुमार सिंह ने निवर्तमान एसपी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. डीसी नैंसी सहाय ने निवर्तमान एसपी की धर्मपत्नी को मोमेंटो प्रदान किया. डीसी ने निवर्तमान एसपी को समर्पित एक गाना भी गया. डीसी नैंसी सहाय ने संबोधित करते हुए कहा कि दो वर्षों के कार्यकाल में हम लोगों ने साथ मिलकर दो रामनवमी तथा कई धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण संपन्न कराया है. इसमें हजारीबाग की जनता और पत्रकार बंधुओं का भी भरपूर सहयोग रहा है. वहीं, निवर्तमान एसपी मनोज रतन चौथे ने अपने संबोधन में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पल बेहद ही भावुक है. उन्होंने उपस्थित लोगों, अपने मातहतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों के साथ-साथ हजारीबाग की तमाम जनता का आभार जताया. अंत में रथ पर बैठा कर निवर्तमान एसपी मनोज रतन चोथे को विदाई दी गई. मौके पर एसीबी हजारीबाग आरिफ इकराम, बरही डीएसपी नाजिर अख्तर, कुमार शिवाशीष, सुलोचना मीणा, महेश प्रजापति, प्रशांत कुमार, हजारीबाग पुलिस एसोसिएशन, हजारीबाग पुलिस मेंस एसोसिएशन, जिले से सभी थाना प्रभारी सहित कई सामाजिक संस्था के लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : एकेडमिक">https://lagatar.in/responsible-people-are-not-conducting-academic-audit/">एकेडमिक

ऑडिट नहीं करा रहे जिम्मेवार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही