Search

 
 
 

हजारीबाग : बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की समेत 7 एसआई को दी गई विदाई

 
Hazaribagh: बड़कागांव थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ कुलदीप कुमार एवं संचालन पंसस कृष्णा राम ने किया. समारोह में थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की के साथ एसआई अभय कुमार, चंनेश्वर किस्कू, रितेश राव, रामाशीष यादव, प्रदीप कुमार महतो, प्रदीप कुमार को फूल माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर विदाई दी गई. जबकि नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को बुके एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. थाना प्रभारी विनोद तिर्की सहित सभी एसआई अंतर जिला स्थानांतरण हुए हैं. इस मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने कहा कि किसी भी नेतृत्वकर्ता के लिए टीम का योगदान महत्वपूर्ण होता है. भौगोलिक क्षेत्र की सही जानकारी मिल जाने पर नेतृत्व करने में आसानी हो जाती है. ईमानदारी पूर्वक काम करने से कोई कठिनाई नहीं होती है. थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग तथा आम जनता के भरपूर सहयोग देने के लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं. इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpcs-stance-harsh-on-ips-officer-being-called-khalistani/">जमशेदपुर

: आईपीएस अफसर को ‘खालिस्तानी’ बोले जाने पर सीजीपीसी के तेवर तल्ख

पुलिस करती है न्याय : एसडीपीओ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग वरीयता के क्रम से चलती है. लेकिन थाना इसका केंद्र बिंदु होता है. आम लोगों को संतुष्ट करना पहली प्राथमिकता थाना प्रभारी का होता है. स्थानांतरण नीति का नियम है. पुलिस छल से नहीं न्याय से काम करती है. लेकिन मजबूरन कभी-कभी छल करने वाले के प्रति कड़ा रूख अपनाना पड़ता है. बड़कागांव थाना को चलाना आसान नहीं. बहुत ही चुनौती भरा क्षेत्र है. वहीं इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि जनता के साथ सहयोगात्मक काम करने से उपलब्धि मिलती है. क्षेत्र की गतिविधि के साथ-साथ विभागीय उपलब्धि भी विनोद तिर्की के खाते में ऐतिहासिक रहा. नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस डराने, धमकाने एवं सताने के लिए नहीं न्याय दिलाने के लिए कार्य करती है. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dc-sp-took-stock-of-preparations-for-lok-sabha-elections/">सिमडेगा

: डीसी-एसपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, डाड़ीकला के नए थाना प्रभारी पिंटू कुमार, उरीमारी के नए थाना प्रभारी राम कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि हेमन्त भुईया, जिप सदस्य प्रतिनिधि मो. इब्राहिम, मुखिया तकरीमुलाह खान, मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, चन्दन पुरी, सनित महतो, विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि जगतनन्दन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो, भवानी प्रसाद, बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी, रामधनी महतो, पंकज गुप्ता, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, राजनाथ प्रसाद, सहित एसआई सजंय कुमार, प्रदीप कुमार, रितेश राव, चंनेश्वर किस्कू,शिवानन्द कुमार, अभय कुमार, कई प्रशासनिक पदाधिकारी, पत्रकार बंधु, पुलिस के जवान सहित सैकड़ों प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही