Search

 
 
 

हजारीबाग: VBU की वित्त समिति की बैठक, होगा टेबुलेशन रजिस्टर का डिजिटलाइजेशन

 
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की वित्त समिति की मंगलवार को बैठक हुई. इसमें परीक्षा विभाग का टेबुलेशन रजिस्टर का डिजिटलाइजेशन करने पर विचार किया गया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने की. बैठक में बताया गया कि सरकार का निर्देश था कि स्थापना काल से वर्तमान समय तक की टेबुलेशन रजिस्टर का डिजिटलाइजेशन किया जाए. इसलिए इसका डिजिटलाइजेशन किया जाएगा. VBU कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने बताया कि इस काम में खर्च होने वाली अनुमानित राशि के लिए राज्य सरकार से मांग की जाएगी. इस काम के हो जाने से किसी भी व्यक्ति को जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन जानकारी प्राप्त हो सकती है. इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamys-new-tweet-modi-bhakts-half-educated-cant-compete-with-my-phd/">सुब्रमण्यम

स्वामी का नया ट्वीट, मोदी भक्त आधे अधूरे शिक्षित, मेरी PHD का मुकाबला नहीं कर सकते
कुलपति ने कहा कि इसके अलावा विश्वविद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए उपकरण खरीदे जाने पर भी सहमति बनी. साथ ही केंद्रीय पुस्तकालय के लिए सोलर बैटरी खरीदने का निर्णय लिया गया. क्योंकि पूर्व में लगाए गए बैटरी के खराब होने से पोर्टल की प्रक्रिया बाधित है. जिसे पुनः शुरू करने के लिए निर्णय लिया गया. बैठक में वित्त परामर्शी सुनील कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, डॉ कन्हैया प्रसाद राय, डॉ रणविजय सिंह देव, डॉक्टर राजूराम, संजय श्रीवास्तव, अवधेश कुमार पासवान और राजेंद्र सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- असंसदीय">https://lagatar.in/politics-started-on-the-new-list-of-unparliamentary-words-mahua-and-priyanka-took-a-jibe-sit-down-speak-with-love/">असंसदीय

शब्दों की नयी सूची पर राजनीति शुरू, महुआ और प्रियंका ने तंज कसा, बैठ जाइए, प्रेम से बोलिए…वाह मोदी जी वाह.. शब्द ही अब संसदीय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही