Search

 
 
 

हजारीबाग : रामनवमी जुलूस विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज

 
रामनवमी जुलूस विवाद को लेकर दो मामले दर्ज, महुदी विवाद को लेकर 56 लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज पत्थरबाजी में बड़कागांव थाना प्रभारी समेत कई पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई थी Barkagaon, Hazaribagh: महुदी गांव में 16 अप्रैल को रामनवमी जुलूस विवाद को लेकर दो मामले दर्ज किये गये हैं. बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने पहली प्राथमिकी बड़कागांव थाना में 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. प्राथमिकी में कहा गया कि 16 अप्रैल को 1.30 बजे महुदी राणा टोला व आसपास के गांव और बाहर से कुछ लोग गैर लाइसेंसी जुलूस लेकर महुदी आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गये. उस जगह से गांव लौटने का अनुरोध किया गया लेकिन अर्द्धनिर्मित बैरिकेडिंग से अंदर प्रवेश कर गये. विवाद बढ़ा और घटना घटी. इसे भी पढ़ें-लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-parliamentary-seat-chamra-did-not-agree-will-file-nomination-on-wednesday/">लोहरदगा

संसदीय सीटः नहीं माने चमरा, बुधवार को करेंगे नामांकन

अंचलाधिकारी ने दो प्राथमिकी दर्ज कराई

बड़कागांव अंचलाधिकारी ने थाना में दूसरा मामला दर्ज कराया. कांड संख्या 106-24 के तहत 31 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. सीओ ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि महुदी विवादित जुलूस मार्ग में बैरिकेडिंग लगाकर रोकने के बाद हुआ. घटना में कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए. पत्थरबाजी में बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार समेत कई पदाधिकारी व पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आयी. भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया था. पुआल के ढेर में आग लगा दी गयी थी. अग्निशमन बुलाकर आग बुझायी गयी. इसे भी पढ़ें-महिलाओं">https://lagatar.in/the-path-to-politics-is-not-easy-for-women-deepika-pandey-singh/">महिलाओं

के लिए राजनीति करने की राहें आसान नहीं है : दीपिका पांडेय सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही